Sunday, 29 November 2026
Breaking
भारत में AI इंफरेंस सेवा के लिए E2E Networks का Blaze प्लेटफॉर्म, एक API से कई ओपन मॉडल तक पहुंच Google DeepMind प्रमुख ने AI क्षमता में तेज प्रगति का श्रेय सेल्फ-इम्प्रूवमेंट को दिया, मानव निगरानी पर भी जोर सऊदी अरब में मिसाइल अवरोधन का दावा, हूती समूह ने रियाद हवाई अड्डे और ऊर्जा ठिकानों पर हमले की बात कही अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट, 10 लोगों की मौत और 110 घायल; बच्चों पर भारी असर महिला आरक्षण और परिसीमन पर संसद में टकराव के आसार, सरकार के प्रस्ताव पर दलों के बीच समर्थन-विरोध लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि के प्रस्ताव पर संसद का विशेष सत्र, परिसीमन विधेयक 30 नवंबर को पेश होने की तैयारी वित्त मंत्रालय ने आर्थिक गतिविधियों में मजबूती के संकेत बताए, महंगाई पर पश्चिम एशिया और अल नीनो का जोखिम

17 जुलाई को प्रदेश स्तरीय आंदोलन जयपुर में होगा शुरू

17 जुलाई को प्रदेश स्तरीय आंदोलन जयपुर में होगा शुरू Dholpur
View story

17 जुलाई को प्रदेश स्तरीय आंदोलन जयपुर में होगा शुरू

धौलपुर। तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण की मुख्य मांग को सरकार तक पहुंचाने के लिए राजस्थान एकीकृत शिक्षक संघ धौलपुर ने महाराणा स्कूल में शांतिपूर्ण ढंग से बैठक का आयोजन किया। प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रभान चौधरी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में ढाई लाख तृतीय श्रेणी शिक्षक अपने तबादलों का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन सरकार ने अभी तक उनके स्थानांतरण को लेकर कोई नीति तैयार नहीं की हैं। जिसके चलते तृतीय श्रेणी शिक्षको का लंबे समय से स्थानांतरण नही हों पा रहा हैं और उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे में अब समय आ गया है कि समूचा शिक्षक समाज एकजुट होकर अपने हक की लड़ाई को लड़े। तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण की मांग को लेकर आंदोलन का आगाज किया जाएगा। जिसकी शुरुआत हो चुकी है। तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण की मांग को लेकर आंदोलन का आगाज तीव्र गति से किया जाएगा।17 मई को प्रदेश स्तरीय आंदोलन जयपुर में विधान सभा के सामने धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भगवान सिंह मीना,चौल सिंह, राकेश प्रजापति, मधुयादव, रामवरण कपासिया,इंद्रासैनी, अंजूवाला सहित अन्य उपस्थित रहे।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *