अटल भूजल योजना के कार्यो का सामाजिक अंकेक्षण
धौलपुर । जिले के सैपऊ पंचायत समिति की हाजीपुर ग्राम पंचायत में अटल भूजल योजना के कार्यो का सामाजिक अंकेक्षण किया गया। जिसमे अंकेक्षण कमेटी द्वारा परियोजना मे किये गये कार्यो का भौतिक सत्यापन करके ग्राम पंचायत स्तर पर अटल भूजल योजना में प्रस्तावित कार्यो पर चर्चा और जाँच की गयी l कृषि विशेषज्ञ रामकिशोर गोस्वामी द्वारा जल गुणवत्ता पर चर्चा की तथा जरूरत के अनुसार भूजल दोहन की अपील की l ग्राम विकास अधिकारी बनबारी लाल शर्मा द्वारा अटल भूजल परियोजना में आयोजित गतिविधियों की समीक्षा कराई गयी l आई ई सी विशेषज्ञ कल्याण सिंह द्वारा अटल भूजल योजना में पूर्ण किये कार्यो की सूची को विस्तारपूर्वक पढ़कर सुनाया तथा अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किया गया l कार्यक्रम के अंत में सरपंच कांता देवी द्वारा सभी का आभार व्यक्त करते भूजल बचाने की अपील की गई l









Comments (0)