
शिक्षिका बनी भामाशाह, 32 इंच का एलईडी स्मार्ट टी.वी विद्यालय को किया भेट
धौलपुर। जिले के राजाखेड़ा ब्लॉक में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सिंघावली खुर्द मे कार्यरत शिक्षिका प्रियंका शर्मा ने बच्चों के लिये एलईडी स्मार्ट टी.वी भामाशाह के रूप मे विद्यालय परिवार को भेट की ।
उन्होंने बताया बेहतर शिक्षा के लिए आधुनिक समय मे दूर दराज से विद्यालय मे नवाचार मे बच्चों को ज्ञान कौशल मे परिपूर्णता को सिखाने के उद्धेश्य से विद्यार्थियों के तकनीकी माध्यम से शैक्षिक उन्नयन के उद्देश्य से आज विद्यालय की प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामऔतार ठाकुर को 32 इंच का एंड्रॉयड एलइडी प्रदान कर शिक्षिकाओं के सम्मान मे इजाफ़ा किया है । एसएमसी अध्यक्ष ने इस पुण्य कार्य पर स्टाफ की सराहना की है। इस अवसर पर देवयानी शर्मा, पूजा यादव, प्रसंशा मेडम, दीपिका झा,सहित समस्त विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
- आगरा में 24 अक्टूबर को The Sapphire Night, Masoom Sharma करेंगे Live Performance
- अगरा में होगा ‘द सैफायर नाइट’ का भव्य आयोजन, मासूम शर्मा लगाएंगे देसी बीट की धुन
- फिरोजाबाद में Glass & Aluminium Work : 15+ सालों की कारीगरी और भरोसे की कहानी
- ग्वालियर से सीखा, दिल्ली-नोएडा में निखारा हुनर, परुल गर्ग जैसी गुरु से ली ट्रेनिंग — अब धौलपुर में अकांक्षा शर्मा ने खोला अपना ब्यूटी पार्लर और अकैडमी
- दर्प केतन समाज सेवा समिति: फिरोज़ाबाद के एक छोटे से गाँव से शुरू हुआ सेवा का महाअभियान

अनुराग बघेल ( पत्रकार )
धौलपुर राजस्थान





