जपावली विद्यालय में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम हुआ आयोजित
धौलपुर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जपावली में प्रधानाचार्य अनारदेवी गोस्वामी की अध्यक्षता एवं भामाशाह डॉ कमलेश चंद्र शर्मा रिटायर्ड जिला आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी धौलपुर के मुख्य आतिथ्य में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम विकास अधिकारी चोब सिंह राजावत,व्याख्याता एवं भामाशाह सरोज शर्मा उपस्थित रहे। वार्षिकोत्सव एक महत्वपूर्ण त्योहार की तरह मनाया जाता रहा है। मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। समारोह का आयोजन स्कूल परिसर में किया गया। इस कार्यक्रम में अतिथियों का माला साफा व सौल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। कक्षा 1 से 12 वीं के छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ कमलेश चंद्र शर्मा ने भामाशाह के तौर पर स्कूल के कक्षा 1 से 8 वीं तक के बालक बालिकाओं को गर्म कपड़े जर्सी का वितरण किया। स्कूल की विद्यालय की प्रबंधन कमेटी के सदस्य वहां मौजूद रहे। छात्रों के अभिभावकगण व गांव के कई गणमान्य व्यक्ति कार्यक्रम को देखने के लिए समारोह स्थल पर पहुंचे व कार्यक्रम का आनंद उठाया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्रों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ कमलेश चंद्र शर्मा ने छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया व शिक्षा के साथ-साथ छात्रों के कौशल विकास के लिए इस तरह की गतिविधियों के महत्व को उजागर किया। स्कूल प्रधानाचार्य अनारदेवी गोस्वामी ने विद्यालय की प्रगति की रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम के अंत में शारीरिक शिक्षक हरिमोहन शर्मा कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को धन्यवाद देते हुए छात्र-छात्राओं के सर्दी के मौसम में राहत प्रदान करने वाले भामाशाह की प्रशंसा कर धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट विद्यार्थियों व भामाशाहों का सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन श्याम मनोहर कुलश्रेष्ठ ने किया। इस अवसर पर धर्मेंद्र सिंह परमार,कृष्ण पाल सिंह,लहरी राम,रामवरन मावई, रीतेश कुमार,सुकेश जादौन,रंजीत सिंह, बनवारी लाल परमार,निरोति लाल सहित गणमान्य उपस्थित रहे।
- UPSC CDS-I 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी, IMA, नेवल और एयरफोर्स अकादमी के लिए 243 उम्मीदवार चयनित
- ईरान से जुड़े कथित नेटवर्क पर अमेरिका की कार्रवाई, भारत और तुर्किये की कंपनियों व व्यक्तियों पर प्रतिबंध
- सोशल मीडिया कंपनियों की कानूनी सुरक्षा पर सरकार में मंथन, Safe Harbour खत्म करने का प्रस्ताव चर्चा में
- AI सिस्टम की सुरक्षा के लिए CERT-In के नए दिशानिर्देश, गंभीर घटना की रिपोर्ट 6 घंटे में
- बाल तस्करी के आरोपों पर NHRC सक्रिय: राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से दो सप्ताह में रिपोर्ट तलब

अनुराग बघेल ( पत्रकार )
धौलपुर राजस्थान



