ईको क्लब विपरपुर के सदस्यों ने ली ग्रीष्मावकाश में पेड़ों की रखवाली करने की जिम्मेदारी

ईको क्लब विपरपुर के सदस्यों ने ली ग्रीष्मावकाश में पेड़ों की रखवाली करने की जिम्मेदारी
The members of Eco Club Viparpur took the responsibility of taking care of the trees during the summer vacation.

ईको क्लब विपरपुर के सदस्यों ने ली ग्रीष्मावकाश में पेड़ों की रखवाली करने की जिम्मेदारी

धौलपुर। स्कूली बच्चों को अपने आसपास के पर्यावरण, जलवायु, स्थानीय पारिस्थितिकी के प्रति जागरूक एवं संवेदनशील बनाने एवं पर्यावरण गतिविधियों पर कार्य करने के लिए क्षमता प्रदान करने के उद्देश्य से विपरपुर विद्यालय में संचालित इको क्लब द्वारा इको सिस्टम रीस्टोरेशन के तहत विद्यालय की हरित वाटिका की ग्रीष्मावकाश में देखभाल की जिम्मेदारी ली गई। यूथ एवं इको क्लब प्रभारी उप प्राचार्य अतुल चौहान ने बताया कि विद्यालय के पृथ्वी हाउस,अग्नि हाउस एवं वायु हाउस के सदस्यों ने ग्रीष्मावकाश के दौरान अपने प्रभारी शिक्षकों के साथ पाक्षिक कार्य करते हुए पेड़ पौधों की देखभाल, परिंडों में पानी दाना डालने तथा ठोस कचरा निस्तारण का कार्य करने की जिम्मेदारी ली। इसके लिए हाउस प्रभारी पंकज जैन,मुकेश कुमार, विनय शर्मा, बनवारी लाल, अशोक कुमार एवं किशन स्वरूप ने अपने सदन के बच्चों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। विद्यालय प्रधानाचार्य रमाकांत शर्मा ने इस अवसर पर बच्चों को ग्रीष्मावकाश में आज की मांग को देखते हुए ग्राम वासियों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने और इसके प्रचार-प्रसार हेतु संगठित होकर कार्य करने को कहा। इसके लिए शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों की शीघ्र ही बैठक आयोजित करने के निर्देश भी शिक्षकों को दिए। इको क्लब विपरपुर के सदस्यों ने अपने परिवेश को हरा भरा रखने, स्वच्छता के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखने के लिए इस सत्र में आयोजित गतिविधियों की समीक्षा की। इस अवसर पर पृथ्वी हाउस, जल हाउस, वायु हाउस, शआकाश हाउस एवं अग्नि हाउस के प्रभारी शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *