Sunday, 29 November 2026
Breaking
भारत में AI इंफरेंस सेवा के लिए E2E Networks का Blaze प्लेटफॉर्म, एक API से कई ओपन मॉडल तक पहुंच Google DeepMind प्रमुख ने AI क्षमता में तेज प्रगति का श्रेय सेल्फ-इम्प्रूवमेंट को दिया, मानव निगरानी पर भी जोर सऊदी अरब में मिसाइल अवरोधन का दावा, हूती समूह ने रियाद हवाई अड्डे और ऊर्जा ठिकानों पर हमले की बात कही अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट, 10 लोगों की मौत और 110 घायल; बच्चों पर भारी असर महिला आरक्षण और परिसीमन पर संसद में टकराव के आसार, सरकार के प्रस्ताव पर दलों के बीच समर्थन-विरोध लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि के प्रस्ताव पर संसद का विशेष सत्र, परिसीमन विधेयक 30 नवंबर को पेश होने की तैयारी वित्त मंत्रालय ने आर्थिक गतिविधियों में मजबूती के संकेत बताए, महंगाई पर पश्चिम एशिया और अल नीनो का जोखिम

जिले को अनीमिया मुक्त बनाने के लिए मनाया शक्ति दिवस

जिले को अनीमिया मुक्त बनाने के लिए मनाया शक्ति दिवस Dholpur
View story

जिले को अनीमिया मुक्त बनाने के लिए मनाया शक्ति दिवस

अनीमिया की स्क्रीनिंग, जांच, उपचार लिए प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होता है शक्ति दिवस

धौलपुर।अनीमिया मुक्त राजस्थान कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों के साथ साथ आंगनबाड़ी केंद्र तथा सरकारी विद्यालयों में प्रत्येक मंगलवार को शक्ति दिवसश् के तौर पर मनाया जाता हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जयंती लाल मीणा ने बताया कि शक्ति दिवस पर बच्चों, किशोर- किशोरियों, गर्भवती महिलाओं तथा धात्री माताओं के लिए अनीमिया मुक्ति से संबंधित गतिविधियां आयोजित की जा रही है। जिसमें अनीमिया की स्क्रीनिंग, जांच, उपचार तथा अनीमिया के प्रति जागरूकता के लिए विभिन्न विभागों की सहभागिता से कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.गौरव मीणा ने बताया जिले में सभी स्वास्थ्य केंद्रों, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा सरकारी विद्यालयों में आज शक्ति दिवस का आयोजन किया गया। अभियान के अंतर्गत लक्षित लाभार्थियों में 6 माह के बच्चों से लेकर 59 माह तक के बच्चों, किशोर-किशोरियां, 20 24 वर्ष की विवाहित महिलाएं, गर्भवती महिलाएं व धात्री माताओं को शामिल किया गया है। प्रत्येक मंगलवार को आयोजित शक्ति दिवस के दौरान आशा सहयोगिनियों द्वारा 6 माह से 59 माह तक के बच्चों को, 5 से 9 वर्ष के विद्यालय नहीं जाने वाले बच्चों को, 10 से 19 वर्ष की विद्यालय नहीं जाने वाली समस्त किशोरी बालिकाओं को 20 से 24 वर्ष की विवाहित महिलाओं को एवं गर्भवती महिलाओं को एवं धात्री माताओं को आँगनबाडी केन्द्र पर मोबिलाईज किया गया। आशाओं द्वारा 6 माह से 59 माह तक के बच्चों को 1उस आईएफए सिरप पिलाई तथा, 5 से 9 वर्ष के विद्यालय नहीं जाने वाले बच्चों को आईएफए की गुलाबी गोली खिलाने का कार्य किया गया। अभियान में 10 से 19 वर्ष की विद्यालय नहीं जाने वाली समस्त किशोरी बालिकाओं को आईएफए की नीली गोली खिलाई गई। 6 माह से 59 माह तक के बच्चों की 5 से 9 वर्ष के विद्यालय नहीं जाने वाले बच्चों की 10 से 19 वर्ष की विद्यालय नहीं जाने वाली समस्त किशोरी बालिकाओं, 20 से 24 वर्ष की विवाहित महिलाओं, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं की अनीमिया हेतु स्क्रीनिंग शारीरिक लक्षणों के आधार पर करने का कार्य अभियान के दौरान किया गया।उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दिशा-निर्देशानुसार 10 से 19 वर्ष तक की विद्यालय नहीं जाने वाली किशोरी बालिकाओं को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा आईएफए की नीली गोली खिलाने का कार्य किया जा रहा है।जिले को अनीमिया मुक्त बनाने की दिशा मे यह अभी राज्य सरकार के निर्देशानुसार इस अभियान का लगातार आयोजन किया जा रहा है।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *