Friday, 27 November 2026
Breaking
धौलपुर के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में संविधान दिवस मनाया, विद्यार्थियों ने प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया धौलपुर में पुलिस का जनसंवाद: महिला सुरक्षा, साइबर ठगी और अपराध रोकने में नागरिकों से सहयोग की अपील धौलपुर जिला कारागृह का न्यायिक अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण, बंदियों के स्वास्थ्य और जमानत मामलों की समीक्षा फिरोजाबाद के जसराना में दहेज मांग के आरोप के बीच नहीं पहुंची बारात, पिता ने थाने में दी तहरीर फिरोजाबाद में दो करोड़ रुपये से अधिक के नगर निगम निर्माण कार्यों की दोबारा थर्ड पार्टी जांच होगी मुरैना में तालाब निर्माण की जांच में अनियमितताओं के आरोप, 32 पूर्व सरपंच और 7 सचिवों पर सिविल जेल वारंट आगरा के प्राथमिक विद्यालय नगला गुलाब में जन्मदिन की दावत का खाना बना, बीएसए ने जांच के आदेश दिए

शहीद भगत सिंह फुटबॉल बेबी लीग का हुआ आज समापन

शहीद भगत सिंह फुटबॉल बेबी लीग का हुआ आज समापन Dholpur
View story

शहीद भगत सिंह फुटबॉल बेबी लीग का हुआ आज समापन

धौलपुर । स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खेल जरूरी है यह बात आर एस सी छठी बटालियन कमांडेंट विजय शंकर शर्मा ने कहीं।
कमांडेंट शर्मा इंदिरा गांधी स्टेडियम पर चल रहे शहीद भगत सिंह फुटबॉल बेबी लीग के अवसर पर खिलाड़ियों को अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।उन्होंने जिला फुटबाल संघ व खालसा क्लब की प्रशंसा करते हुए कहा कि धौलपुर जैसे शहर में इस प्रकार का अनूठा प्रयोग फुटबॉल के सुखद भविष्य के लिए द्वार खोलता है।उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में फुटबॉल की दीवानगी धौलपुर जिले में सिर चढ़कर बोलेगी ऐसा मेरा मानना है। इस अवसर पर डॉ .रेनू निखिल अग्रवाल ने कहा कि आयोजन की खास बात यह है कि प्रत्येक टीम में बेटियों को भी अवसर दिया गया है इससे आने वाले दिनों में बेटियों का भी धौलपुर जिले में फुटबॉल के प्रति रूझान बढ़ेगा। जिला फुटबाल संघ अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम गर्ग ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य नन्हे खिलाड़ियों को अभी से ही तैयार करना जिससे निकट भविष्य में धौलपुर जिले से फुटबॉल खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर धौलपुर जिले का प्रतिनिधित्व कर सकें। जिला फुटबॉल संघ सचिव गुरमीत मान ने कहा कि इस अर्जुन के पीछे धौलपुर के वरिष्ठ महत्वपूर्ण योगदान है जिन्होंने कंधे से कंधा साथ मिलकर मेरे साथ इस आयोजन में अपनी भागीदारी निभाई मैं उन सबके लिए दिल से आभार व्यक्त करता हूं।खालसा फुटबॉल क्लब व मयूरी फुटबॉल क्लब के बीच मैच में खालसा क्लब ने 3- 0 से मैच जीता वही सोना ब्रिक्स तसीमों फुटबॉल क्लब और इंकलाब सिंडिकेट फुटबॉल क्लब के मध्य आयोजित मैच में सोना ब्रिक्स तसीमों फुटबॉल क्लब ने 6-0 से जीत हासिल की।रिनी हॉस्पिटल व चंबल स्पाइसी के बीच आयोजित मैच में रिनी हॉस्पिटल ने 3-0 से विजय प्राप्त की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में नुमान का चयन किया गया ।

**यह रहे निर्णायक **- गुरदीप सिंह, जितेंद्र कुमार, संदीप सिंह, प्रद्युम्न सिंह, पिंकी फौजदार, देवेंद्र सिंह भाटी व पूनम रहें।

**यह रहे उपस्थित **
जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष डॉ आर एस गर्ग, डॉ निखिल अग्रवाल, डॉ रामकेश सिंह परमार, प्रिंस जैन ,संदीप राना ,असलम खान रामप्रकाश रजनी , मनीष शर्मा, राकेश यादव शारीरिक शिक्षक परमजीत वैंस, राकेश परमार राजेंद्र सिंह राणा, सुभाष पाराशर, नीरज बघेल, हरि मोहन, भूपेंद्र परमार नरेंद्र शर्मा,विजय दिवाकर , मोहम्मद जाकिर हुसैन , अजय बघेल मुख्य रूप से उपस्थित थे।मंच का संचालन वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक हरि बाबू शर्मा व रंजीत दिवाकर एडवोकेट द्वारा किया गया।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *