
धौलपुर। मंजरी फाउंडेशन द्वारा आयोजित सहेली उत्सव कार्यक्रम बकरी संवर्धन केंद्र सोने का गुर्जा रोड सरमथुरा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कलक्टर अनिल कुमार अग्रवाल ने शिरकत की। जिला कलक्टर ने इस दौरान अपने उद्बोधन में कहा कि महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा विभिन्न गतिविधियों से जो आजीविका के संसाधन जुटाए गए हैं वह काबिले तारीफ है, स्वयं सहायता समूहों से महिलाएं न केवल आर्थिक रूप से सक्षम हो रही है बल्कि समाज में पुरुषो के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ दे रही है। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय से आग्रह किया गया कि वह यहां के लोगों को भी जागरूक करें की वे अवैद्य रूप से चंबल नदी से रेता, बजरी खनन,चोरी, नकबजनी एवं अन्य गैर कानूनी गतिविधियां छोड़कर स्व रोजगार से जुड़े। अवैध कार्य को छोड़कर सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना, मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना का लाभ उठाकर अपना रोजगार स्थापित करे। उन्होने बताया कि मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत स्वरोजगार हेतु 10 करोड़ तक का ऋण कम ब्याज दर पर उपलब्ध रहता है । उन्होंने आग्रह किया गया कि अवैध रेता बजरी खनन एवं अन्य गैरकानूनी कार्य को छोड़कर लोग स्वरोजगार एवं अन्य रोजगार के संसाधनों से जु़डे एवं दूसरों को भी जागरूक करें । कार्यक्रम के दौरान उपखंड अधिकारी सरमथुरा मनीष कुमार सहित मंजरी फाउंडेशन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
- ग्वालियर से सीखा, दिल्ली-नोएडा में निखारा हुनर, परुल गर्ग जैसी गुरु से ली ट्रेनिंग — अब धौलपुर में अकांक्षा शर्मा ने खोला अपना ब्यूटी पार्लर और अकैडमी
- दर्प केतन समाज सेवा समिति: फिरोज़ाबाद के एक छोटे से गाँव से शुरू हुआ सेवा का महाअभियान
- धौलपुर में डिस्कॉम का हंटर: 27 लाख बकाया होने पर उखाड़े 30 कृषि ट्रांसफार्मर, कार्रवाई देख मौके पर ही जमा हुए 6 लाख रुपए
- धौलपुर के दंपत्ति का अनोखा डिजिटल गुरुकुल – 20 साल का अनुभव, एक भाई की याद, और हज़ारों सुनहरे भविष्य
- बाड़ी: पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, 2 साल से लंबित मांगों को लेकर BDO को सौंपा ज्ञापन, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

| Local News | Social Issues | Political News | Sports Highlights | Trending Topics | Entertainment News | Jobs Updates | Government Notification & News



