धौलपुर । भारतीय जनता पार्टी धौलपुर पर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी मुकेश दाधीच द्वारा जिला कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्षों, विधानसभा प्रभारियों की बैठक ली गई जिसमे मुकेश दधीच ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन ही सर्वोपरि है हमें एकजुट होकर आपस में सहयोग कर पार्टी द्वारा दिए गए निर्धारित कार्य को समय सीमा मैं पूरा करना है, चुनावी वर्ष है हमें और अधिक मेहनत से कार्य करना है, हम सभी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस द्वारा चलाई जा रही जनविरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना है, दधीच ने मंडल स्तर तक बूथ स्तर तक चलाए जा रहे समर्पण निधि कार्यक्रम, नव मतदाता कार्यक्रम एवं बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्रों एवं पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति की समीक्षा की और जिले में हो रहे संगठन के कारणों को सराहा, शेष रही नियुक्तियां शीघ्र से शीघ्र करने के लिए निर्देशित किया हैlजिला अध्यक्ष सरवन कुमार वर्मा ने कहां कि हर बूथ को मजबूत करना हमारा प्रथम उद्देश्य, है डाटा प्रबंधन के कार्य में हमें तेजी लानी होगी ताकि प्रदेश तक सभी सूचनाएं समय पर उपलब्ध हो जावे इस अवसर पर पूर्व जिला प्रमुख किशन चंद शर्मा, पूर्व विधायक रानी सिलोटिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विशंभर दयाल शर्मा, कुक्कु शर्मा,जितेंद्र सिंह राजोरिया, कमल पहाड़िया, सुरेश कौशिक, नागवेन्द्र सिंह,दिनेश वगथरिया, राजवीर सिंह राजावत, प्रशांत परमार, हरिनिवास प्रधान, मनोज शर्मा, नंदकिशोर शुक्ला, मुकेश सक्सेना,जयवीर पोसवाल, विजय त्यागी, दुष्यंत बघेला कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- भारत में AI इंफरेंस सेवा के लिए E2E Networks का Blaze प्लेटफॉर्म, एक API से कई ओपन मॉडल तक पहुंच
E2E Networks ने भारत में AI डेवलपर्स और कंपनियों के लिए pay-per-token इंफरेंस सेवा Blaze लॉन्च की। यह कई ओपन मॉडल को एक API से जोड़ती है। - Google DeepMind प्रमुख ने AI क्षमता में तेज प्रगति का श्रेय सेल्फ-इम्प्रूवमेंट को दिया, मानव निगरानी पर भी जोर
Financial Times की रिपोर्ट के अनुसार Google DeepMind के प्रमुख ने AI में तेज प्रगति, Gemini मॉडल और मानव निगरानी की भूमिका पर विचार रखे। - सऊदी अरब में मिसाइल अवरोधन का दावा, हूती समूह ने रियाद हवाई अड्डे और ऊर्जा ठिकानों पर हमले की बात कही
अंतरराष्ट्रीय समाचार सारांश के अनुसार सऊदी अरब ने मिसाइलों को रोकने की बात कही, जबकि हूती समूह ने रियाद हवाई अड्डे और ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया। - अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट, 10 लोगों की मौत और 110 घायल; बच्चों पर भारी असर
अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट से कम से कम 10 लोगों की मौत और 110 घायल हुए। अधिकारियों ने जांच शुरू की है। - महिला आरक्षण और परिसीमन पर संसद में टकराव के आसार, सरकार के प्रस्ताव पर दलों के बीच समर्थन-विरोध
महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े प्रस्तावों पर संसद के विशेष सत्र से पहले राजनीतिक दलों की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।













Comments (0)