Sunday, 29 November 2026
Breaking
भारत में AI इंफरेंस सेवा के लिए E2E Networks का Blaze प्लेटफॉर्म, एक API से कई ओपन मॉडल तक पहुंच Google DeepMind प्रमुख ने AI क्षमता में तेज प्रगति का श्रेय सेल्फ-इम्प्रूवमेंट को दिया, मानव निगरानी पर भी जोर सऊदी अरब में मिसाइल अवरोधन का दावा, हूती समूह ने रियाद हवाई अड्डे और ऊर्जा ठिकानों पर हमले की बात कही अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट, 10 लोगों की मौत और 110 घायल; बच्चों पर भारी असर महिला आरक्षण और परिसीमन पर संसद में टकराव के आसार, सरकार के प्रस्ताव पर दलों के बीच समर्थन-विरोध लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि के प्रस्ताव पर संसद का विशेष सत्र, परिसीमन विधेयक 30 नवंबर को पेश होने की तैयारी वित्त मंत्रालय ने आर्थिक गतिविधियों में मजबूती के संकेत बताए, महंगाई पर पश्चिम एशिया और अल नीनो का जोखिम

साबरमती के संत

साबरमती के संत Dholpur
View story

साबरमती के संत

अब तो रह-रह के राजघाट कसमसाने लगा,
मुझको साबरमती के संत तू याद आने लगा।

गूंथ कर हार भ्रष्टाचार के गुलाबों का,
तेरी तस्वीरों पै बेखौफ डाला जाने लगा।

तेरे चित्रों से छपे कागजों के टुकड़ों पर,
बड़े बड़ों का भी ईमान बेचा जाने लगा।

पहले कातिल बने फिर धनी फिर मसीहा बने,
ऐसे जन सेवकों का राजतिलक होने लगा।

चमचमाते हुए महंगाई के गहनों को पहन,
मेरा भारत महान विश्व में इतराने लगा।

क्या करेगा तू यहां आ के महात्मा गांधी,
तेरे बदले तेरे कातिल को पूजा जाने लगा।

गीतकार-अनिल भारद्वाज एडवोकेट उच्च न्यायालय ग्वालियर

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *