Saturday, 28 November 2026
Breaking
धौलपुर के मनियां क्षेत्र में जंगल में मिला नवजात शिशु, ग्रामीण की सूचना पर पुलिस ने सुरक्षित पहुंचाया सैंपऊ में व्यापारी भाइयों पर चाकू से हमला और लूट का 24 घंटे में खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार धौलपुर की छह पंचायत समितियों में प्रधान चुने गए, कांग्रेस ने चार और भाजपा ने दो समितियों में हासिल की कमान धौलपुर के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में संविधान दिवस मनाया, विद्यार्थियों ने प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया धौलपुर में पुलिस का जनसंवाद: महिला सुरक्षा, साइबर ठगी और अपराध रोकने में नागरिकों से सहयोग की अपील धौलपुर जिला कारागृह का न्यायिक अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण, बंदियों के स्वास्थ्य और जमानत मामलों की समीक्षा फिरोजाबाद के जसराना में दहेज मांग के आरोप के बीच नहीं पहुंची बारात, पिता ने थाने में दी तहरीर

सदभावना सांस्कृतिक संध्या का हुआ आयोजन

सदभावना सांस्कृतिक संध्या का हुआ आयोजन Dholpur
View story

सदभावना सांस्कृतिक संध्या का हुआ आयोजन

धौलपुर।मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना अंतर्गत महंगाई राहत शिविर, प्रशासन गांवों के संग शिविर की पूर्व संध्या पर सदभावना सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जा रहा है । इसी क्रम में उपखंड धौलपुर की ग्राम पंचायत भैसेना में स्थानीय लोक कलाकारों द्वारा कार्यक्रमों में गांधी के प्रिय भजनों, राज्य सरकार की योजनाओं पर आधाारित गीतों का गायन किया हुआ। जिला कलक्टर अनिल कुमार अग्रवाल ने बताया कि राज्य सरकार इस योजना द्वारा प्रदेश भर के लोक कलाकारो को प्रोत्साहित करने हेतु सरकार 5 हजार रुपए प्रति कलाकार परिवार को लोक वाद्य यंत्र खरीदने की आर्थिक सहायता भी मुहैया कराएगी। इस योजना से राज्य के लुप्त हो रहे लोक वाद्य यंत्रों को संरक्षित किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि सीएम अशोक गहलोत द्वारा राजस्थान के लोक कलाकारों को प्रोत्साहित करने के साथ ही राजस्थान की लोक संस्कृति और परम्पराओं को बढ़ावा दिए जाने को लेकर अनूठी पहल कि गई है। इस पहल से प्रदेश भर के लोक कलाकारों के साथ साथ धौलपुर के लोक कलाकारों के जीवन में खुशियों के रंग भरने की दिशा में ऐतिहासिक कदम सिद्ध होगा। कार्यक्रम के दौरान विकास अधिकारी राजकुमार वर्मा सहित अन्य अधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *