राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की करें नियमित मॉनिटरिंग- संभागीय आयुक्त
जिला प्रभारी सचिव एवं संभागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा ने की राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा
धौलपुर। जिला प्रभारी सचिव एवं संभागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा ने की राज्य सरकार की जनकल्याणकारी एवं फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्राी चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, निशुल्क दवा व जांच योजना, निरोगी राजस्थान, निशुल्क यूनिफार्म वितरण योजना, बाल गोपाल योजना सहित विभिन्न विभागो की फ्लैग्शिप योजनाओं के सफल क्रियान्वयन तथा आमजन तक पहँुच सुनिश्चित करने के लिए विभागीय अधिकारी नियमित मॉनिटरिंग करें। संभागीय आयुक्त शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार मे राज्य सरकार की फ्लैगशिप एवं अन्य विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए बोल रहे थे। खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए चिकित्सा संस्थानों का नियमित निरीक्षण करवाना सुनिश्चित करें। राजस्थान मेडिकल रिलीफ सोसायटी की नियमित बैठक करवाते हुए फंड से हॉस्पिटल मंे बुनियादी सुविधाएं यथा शौचालय, बेडशीट में सुधार किया जाये। आमजन को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध हो इसके लिए विभाग द्वारा नियमित रूप से जिले में खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग लिया जाना सुनिश्चित करें। बार-बार किसी फर्म के खाद्य पदार्थ सब्सटेंडर्ड, मिस व्राण्ड पाये जाने पर संबंधित खाद्य लाइसेंस रद्द करना सुनिश्चित करें। जिला एवं खण्ड स्तरीय अधिकारी ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रा में संचालित इंदिरा रसोइयों का नियमित रूप से निरीक्षण करना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान खाने के मेन्यू तथा राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध करवाये गये संसाधनों की जाँच करना भी सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्राी अनुप्रति कोचिंग योजना, राजीव गांधी स्कॉलरशिप फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस योजना की जानकारी विद्यालय तथा महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को देना सुनिश्चित करें। इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी के तहत वन विभाग व अन्य विभागों मे कार्य करवाने एवं समय समय पर मॉनिटरिंग करने व कार्य की उपयोगिता के अनुसार करवाने व गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने डीएफओ को पौधा रौपण के निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ती करने के निर्देश दिये। उन्होंने शिक्षा विभाग के अन्तर्गत यूनिफॉर्म वितरण योजना व बाल गोपाल योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि बाल गोपाल योजना के अन्तर्गत दुग्ध वितरण प्रार्थना सभा के ठीक बाद कराया जाना सुनिश्चित करें। उडान योजना तथा पोषाहार वितरण की नियमित मॉनिटरिंग करवाने के निर्देश दिये । संभागीय आयुक्त ने बैठक मे उद्योग, श्रम, कृषि, पशुपालन, शिक्षा, सहकारिता, रसद, सानिवि, नरेगा, सहित अन्य विभागों की बिन्दुवार समीक्षा की एवं शतप्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होने मुख्यमंत्राी बजट घोषणा से संबंधित कार्याे का क्रियान्वयन करने के भी निर्देश दिये। संभागीय आयुक्त ने समीक्षा बैठक में राज्य सरकार द्वारा संचालित खाद्य सुरक्षा, सिलिकोसिस नीति, मुख्यमंत्राी युवा संबल योजना सहित मनरेगा जैसी विभिन्न योजनाओं का सफल क्रियान्वयन करते हुए शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में जिला कलक्टर अनिल कुमार अग्रवाल ने दिये गये निर्देशों के अनुरूप लंबित कार्याे को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। साथ अपने विभाग से संबंधित राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की भी नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिये। बैठक के दौरान अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी शीशराम यादव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.जयन्ती लाल मीणा, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी समरवीर सिंह, अधीक्षण अभियन्ता, सार्वजनिक निर्माण विभाग राजवीर सिंह, विद्युत बीएस गुप्ता, पीएचएडी हरिकिशन अग्रवाल, सीडीईओ कृष्णा कुमारी, सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।








Comments (0)