राजस्थान युवा महोत्सव की पंजीयन तिथि अब 15 जुलाई तक
धौलपुर। राजस्थान युवा बोर्ड द्वारा आयोजित किये जा रहे राजस्थान युवा महोत्सव में पंजीयन करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 15 जुलाई कर दिया है। राजस्थान युवा महोत्सव के जिला समन्वयक पंकज तिवारी ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जाकर छात्र छात्राओं से संवाद किया एवं राजस्थान युवा महोत्सव में भाग लेने के लिए उन्हें प्रेरित किया।तिवारी ने बताया कि इस पूर्व कार्यक्रम के अनुसार 5 जुलाई तक पंजीयन होने थे उसके बाद ब्लॉक स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना था लेकिन राज्य सरकार द्वारा अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु राजस्थान युवा महोत्सव में पंजीयन कराने की अन्तिम तिथि को बढ़ाकर 15 जुलाई कर दिया गया है । जिले के 15 से 29 वर्ष के युवा culturefestival.rajasthan.gov.in लिंक पर जाकर अपना पंजीयन करवा सकते हैं । प्रतियोगिता में राजस्थान की कला एवं संस्कृति को सँवारने में और विलुप्त हो रही है प्राचीन परंपराओं कलाओं को पुनर्जीवित करने के साथ-साथ गायन,नृत्य ,भाषण ,समूह संवाद ,कठपुतली नृत्य, खड़ताल वादन सहित अन्य सांस्कृतिक प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएँगी जिसमें 16 से 26 जुलाई तक ब्लॉक स्तर पर, 26 जुलाई से 10 अगस्त तक जिला स्तरीय एवं 20,21,22 अगस्त को प्रदेश स्तर पर इनका आयोजन किया जाना है उपरोक्त तीनों स्तरों पर विजेताओं के लिए आकर्षक इनाम साथ साथ नगद पुरस्कारों की भी व्यवस्था राज्य सरकार द्वारा की गई है।








Comments (0)