Sunday, 29 November 2026
Breaking
भारत में AI इंफरेंस सेवा के लिए E2E Networks का Blaze प्लेटफॉर्म, एक API से कई ओपन मॉडल तक पहुंच Google DeepMind प्रमुख ने AI क्षमता में तेज प्रगति का श्रेय सेल्फ-इम्प्रूवमेंट को दिया, मानव निगरानी पर भी जोर सऊदी अरब में मिसाइल अवरोधन का दावा, हूती समूह ने रियाद हवाई अड्डे और ऊर्जा ठिकानों पर हमले की बात कही अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट, 10 लोगों की मौत और 110 घायल; बच्चों पर भारी असर महिला आरक्षण और परिसीमन पर संसद में टकराव के आसार, सरकार के प्रस्ताव पर दलों के बीच समर्थन-विरोध लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि के प्रस्ताव पर संसद का विशेष सत्र, परिसीमन विधेयक 30 नवंबर को पेश होने की तैयारी वित्त मंत्रालय ने आर्थिक गतिविधियों में मजबूती के संकेत बताए, महंगाई पर पश्चिम एशिया और अल नीनो का जोखिम

स्टेकहोल्डरों से किये सुझाव प्राप्त, विभागीय उपलब्धियों की दी जानकारी

स्टेकहोल्डरों से किये सुझाव प्राप्त, विभागीय उपलब्धियों की दी जानकारी Dholpur
View story

स्टेकहोल्डरों से किये सुझाव प्राप्त, विभागीय उपलब्धियों की दी जानकारी

धौलपुर।प्रदेश के चहुंमुखी विकास एव प्रदेश वासियों की खुशहाली के लिये सर्वाधिक सुरक्षा प्रदान करने तथा राजस्थान को वर्ष 2030 तक अग्रिणी राज्य बनाने के उद्देश्य से राजस्थान मिशन 2030 अभियान के तहत आपदा प्रबंधन, सहायता द्वारा 29 अगस्त को जिला स्तरीय हितधारकों के साथ विचार-विमर्श कर सुझाव प्राप्त करने हेतु बैठक इम्पीरियर हॉटल, पुलिस लाईन पर आयोजित की गई ।बैठक में विकसित राजस्थान सुरक्षित राजस्थान पर फौकस किया गया। बैठक में आपदा प्रबंधन क्षमता को बढावा देना,पर्यावरण संरक्षण कार्यों को प्रोत्साहित करना,
सांस्कृतिक समृद्धि को बढावा देना, आपदा प्रबंधन में अच्छी सामाजिक सेवाएं, आपदाओं की प्रतिक्रिया और प्रबंध की प्रक्रिया, पर्यावरण संरक्षण, राजस्थान में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का गठन किया जाना चाहिए। राजस्थान में आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उद्देश्य के अन्तर्गत खाद्य सुरक्षा को बढावा देना, राज्य में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना, आपदा पंबंधन क्षमताओं को विकसित करना, सांस्कृतिक धरोहर को सुरक्षित रखना आदि के संबंध में स्टेकहोल्डर से सुझाव प्राप्त किये गये एवं उपस्थित स्टेकहोल्डरों को विभागिय उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
बैठक में उपवनसंरक्षक किशोर गुप्ता, एसडीआरएफ प्रभारी अशोक कुमार, हरिओत सहप्रचार्य राजकीय महाविद्यालय, संदीप चौहान, प्रदीप बघेला वरिष्ठ सहायता अनुभाग, समूह मीना सहायक प्रशासनिक अधिकारी, नागरिक सुरक्षा विभाग स्वंय सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधी उपस्थित रहें।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *