Sunday, 29 November 2026
Breaking
धौलपुर शरद महोत्सव में खाटू श्याम भजन संध्या, कुंज बिहारी की प्रस्तुतियों पर झूमे श्रद्धालु धौलपुर की छह पंचायत समितियों में उपप्रधान निर्वाचित, कांग्रेस-भाजपा के साथ निर्दलीय को भी मिली जिम्मेदारी धौलपुर के मनियां क्षेत्र में जंगल में मिला नवजात शिशु, ग्रामीण की सूचना पर पुलिस ने सुरक्षित पहुंचाया सैंपऊ में व्यापारी भाइयों पर चाकू से हमला और लूट का 24 घंटे में खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार धौलपुर की छह पंचायत समितियों में प्रधान चुने गए, कांग्रेस ने चार और भाजपा ने दो समितियों में हासिल की कमान धौलपुर के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में संविधान दिवस मनाया, विद्यार्थियों ने प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया धौलपुर में पुलिस का जनसंवाद: महिला सुरक्षा, साइबर ठगी और अपराध रोकने में नागरिकों से सहयोग की अपील

वसुंधरा चौहान को किया राजपाल ने सम्मानित

वसुंधरा चौहान को किया राजपाल ने सम्मानित Dholpur
View story

वसुंधरा चौहान को किया राजपाल ने सम्मानित

महिलाओं के हित के लिए कार्य करने के क्षेत्र में किया गया सम्मान

धौलपुर ।आयरन गर्ल्स के नाम से जिले में ख्याति प्राप्त सब इंस्पेक्टर वसुंधरा चौहान को राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्रा द्वारा महिलाओं के क्षेत्र में उनके हितार्थ कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया है।इंडिया टुडे हिंदी महिला कॉन्क्लेव और पुरस्कार एक प्रतिष्ठित कार्यक्रम है ।जो उन महिलाओं की उल्लेखनीय उपलब्धियों का जश्न मनाता है और उनका सम्मान करता है जिन्होंने अपने संबंधित क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस वर्ष हम राजस्थान में विभिन्न क्षेत्रों की 10 महिलाओं को सम्मानित कर रहे हैं।
कार्यक्रम में प्रदेश भर की 10 महिलाओं को सम्मानित किया गया है।जयपुर में आयोजित समारोह में राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्रा ने वसुंधरा चौहान को सम्मानित करते हुए कहा कि ऐसी बेटीयों ने प्रदेश का नाम देशभर में गौरांवित किया है और हमें ऐसी बेटियों पर नाज़ है।सब इंस्पेक्टर वसुंधरा चौहान ने बताया कि महिलाओं के हित में कार्य करने के लिए इंडिया टुडे की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें यह पुरस्कार दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग से पहले धौलपुर में रहते हुए एनसीसी में भी उनके द्वारा जो कार्य किए गए थे ।
उन्हें भी इसमें समायोजित किया गया है। इसलिए यह पुरस्कार मेरे गृह जिले धौलपुर वासियों को समर्पित है।वसुंधरा चौहान के सम्मान के लिए उनके माता-पिता सहित एंड.अतुल कुमार भार्गव, रंजीत दिवाकर, देवेश चौहान, ओम बाला, मनीष परमार, मोहसिन खान अजय परमार, मिनाज व अंकित अग्रवाल ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *