राष्ट्रीय लोक अदालत में राजीनामे के माध्यम से हुआ 797 प्रकरणों का निस्तारण
धौलपुर lसचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के आदेशानुसार एवं श्रीमान् अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) धौलपुर सतीश चंद्र के निर्देशन में शनिवार को जिले में आमजन को सस्ता, शीघ्र व सुलभ न्याय दिलाये जाने के उद्धेश्य से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) सुनीता मीणा द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से प्रकरणों के निस्तारण हेतु मुख्यालय धौलपुर व सैंपऊ हेतु 05, तथा ताल्लुका मुख्यालय बाडी (बसेडी न्यायालय सहित) पर 03 एवं ताल्लुका राजाखेडा स्तर पर 01 बैंच, इस प्रकार कुल 09 बैंचों का गठन किया गया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु धौलपुर जिले में विभिन्न न्यायालयों में लंबित 1956 प्रकरणों को चिन्हित किया गया। धौलपुर जिले में स्थित विभिन्न न्यायालयों में राजीनामा योग्य फौजदारी प्रकरण 603, एन.आई.एक्ट के 29, धन वसूली के 8 प्रकरण, अन्य सिविल मामले 33, एम.ए.सी.टी के 45, वैवाहिक विवाद 31, उपभोक्ता फोरम के 18, जनउपयोगी सेवाओं के 03, कार्यपालक मजिस्ट्रेट न्यायालय के 27 इस प्रकार कुल 797 लंबित मामलों का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत मे किया जाकर कुल 24596500/- राशि का अवार्ड पारित किया गया।
- धौलपुर के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में संविधान दिवस मनाया, विद्यार्थियों ने प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय धौलपुर में संविधान दिवस पर विद्यार्थियों और शिक्षकों ने लोकतांत्रिक मूल्यों, अधिकारों और कर्तव्यों पर विचार रखे। कार्यक्रम का समापन संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन से हुआ। - धौलपुर में पुलिस का जनसंवाद: महिला सुरक्षा, साइबर ठगी और अपराध रोकने में नागरिकों से सहयोग की अपील
कायस्थ पाड़ा के गंगा बेटी मंदिर में आयोजित जनसंवाद में निहालगंज थानाधिकारी देवेंद्र कुमार शर्मा और कालिका यूनिट प्रभारी रीना यादव ने महिला सुरक्षा, हेल्पलाइन और साइबर ठगी से बचाव की जानकारी दी। - धौलपुर जिला कारागृह का न्यायिक अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण, बंदियों के स्वास्थ्य और जमानत मामलों की समीक्षा
धौलपुर जिला कारागृह के औचक निरीक्षण में जिला एवं सेशन न्यायाधीश संजीव मागो, सचिव रेखा यादव और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शैला फौजदार ने बंदियों के स्वास्थ्य, उपचार, अपील और जमानत की स्थिति की जानकारी ली। - फिरोजाबाद के जसराना में दहेज मांग के आरोप के बीच नहीं पहुंची बारात, पिता ने थाने में दी तहरीर
फिरोजाबाद के जसराना क्षेत्र में तय तारीख पर बारात नहीं पहुंची। दुल्हन के पिता ने दूल्हे पक्ष पर दहेज मांग का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। - फिरोजाबाद में दो करोड़ रुपये से अधिक के नगर निगम निर्माण कार्यों की दोबारा थर्ड पार्टी जांच होगी
फिरोजाबाद नगर निगम के दो करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की दोबारा जांच होगी। पार्षदों की शिकायत के बाद पीडब्ल्यूडी को पत्र लिखा गया है। - मुरैना में तालाब निर्माण की जांच में अनियमितताओं के आरोप, 32 पूर्व सरपंच और 7 सचिवों पर सिविल जेल वारंट
मुरैना में पंचायत निर्माण कार्यों की जांच में 1.70 करोड़ रुपये की वसूली लंबित बताई गई है। 32 पूर्व सरपंच और 7 सचिवों के खिलाफ सिविल जेल वारंट जारी हुए। - आगरा के प्राथमिक विद्यालय नगला गुलाब में जन्मदिन की दावत का खाना बना, बीएसए ने जांच के आदेश दिए
आगरा के जगनेर स्थित प्राथमिक विद्यालय नगला गुलाब में स्कूल समय पर जन्मदिन की दावत का खाना बनने का मामला सामने आया है। बीएसए ने जांच कराने की बात कही।















Comments (0)