धौलपुर । रोटरी क्लब धौलपुर सिटी के द्वारा ऑफिसियल क्लब विजिट (OCV) आयोजित की गई। जिसमे रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3053 के प्रांतपाल राजेश चूरा ने शिरकत की, बैठक बाड़ी रोड स्थित एक निजी हॉस्पिटल में आयोजित की गई । प्रांतपाल राजेश चुरा ने अपने व्यस्ततम समय मे से कुछ खास पलो को क्लब के सभी सदस्यों के साथ व्यतीत किया, क्लब द्वारा किये गए कार्य, एक्टिविटी और गोल्स पर चर्चा की । प्रांतपाल ने आगामी बचे हुए समय में जल संरक्षण, थैलीसीमिया ग्रसित बच्चों के लिए रक्तदान व विश्व पर्यावरण दिवस पर समाज के उत्थान हेतु रोटरी क्लब धौलपुर सिटी का सक्रिय योगदान माँगा । अध्यक्ष डॉ रेणु अग्रवाल ने उन्हें अपने अभी तक के कार्यक्रमों एवम अपने सदस्यों की भागीदारी से अवगत कराया और आगे भी भविष्य में सामाजिक कार्यक्रमों में अपनी सक्रिय भूमिका का आश्वासन दिया ।इसी के साथ रोटरी क्लब के कोषाध्यक्ष एडवोकेट अतुल भार्गव का जन्मदिन केक काटकर सभी सदस्यों के साथ मनाया गया ।विशेष अतिथि के रूप में चंबल मुरेना क्लब के भावी अध्यक्ष आनंद गुप्ता एंड उनकी पूरी टीम मौजूद थी ।कार्यक्रम में डॉ निखिल अग्रवाल , रोहिल सरीन , डॉ .नरेश शर्मा , डॉ अनिल बंसल , डॉ .ऐकेश्वर यादव , रितेश शर्मा , गौरव गर्ग , अंकित अग्रवाल , राजेश जैन विमल भार्गव उपस्थित थे।
- धौलपुर के मनियां क्षेत्र में जंगल में मिला नवजात शिशु, ग्रामीण की सूचना पर पुलिस ने सुरक्षित पहुंचाया
धौलपुर के मनियां उपखंड क्षेत्र में जंगल में नवजात शिशु मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को सुरक्षित संरक्षण में लिया। मामले की जांच जारी है; शिशु की पहचान और परिजनों से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। - सैंपऊ में व्यापारी भाइयों पर चाकू से हमला और लूट का 24 घंटे में खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
धौलपुर के सैंपऊ में दो परचून व्यवसायी भाइयों पर चाकू से हमला कर नकदी से भरा बैग लूटने के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। - धौलपुर की छह पंचायत समितियों में प्रधान चुने गए, कांग्रेस ने चार और भाजपा ने दो समितियों में हासिल की कमान
धौलपुर जिले की छह पंचायत समितियों में 27 नवंबर को प्रधान पद के चुनाव हुए। उपलब्ध परिणामों के अनुसार बसेड़ी, धौलपुर और राजाखेड़ा में कांग्रेस, जबकि बाड़ी और सैंपऊ में भाजपा के प्रधान चुने गए; सरमथुरा में कांग्रेस की मुस्कान निर्वाचित हुईं। - धौलपुर के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में संविधान दिवस मनाया, विद्यार्थियों ने प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय धौलपुर में संविधान दिवस पर विद्यार्थियों और शिक्षकों ने लोकतांत्रिक मूल्यों, अधिकारों और कर्तव्यों पर विचार रखे। कार्यक्रम का समापन संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन से हुआ। - धौलपुर में पुलिस का जनसंवाद: महिला सुरक्षा, साइबर ठगी और अपराध रोकने में नागरिकों से सहयोग की अपील
कायस्थ पाड़ा के गंगा बेटी मंदिर में आयोजित जनसंवाद में निहालगंज थानाधिकारी देवेंद्र कुमार शर्मा और कालिका यूनिट प्रभारी रीना यादव ने महिला सुरक्षा, हेल्पलाइन और साइबर ठगी से बचाव की जानकारी दी।













Comments (0)