Sunday, 29 November 2026
Breaking
भारत में AI इंफरेंस सेवा के लिए E2E Networks का Blaze प्लेटफॉर्म, एक API से कई ओपन मॉडल तक पहुंच Google DeepMind प्रमुख ने AI क्षमता में तेज प्रगति का श्रेय सेल्फ-इम्प्रूवमेंट को दिया, मानव निगरानी पर भी जोर सऊदी अरब में मिसाइल अवरोधन का दावा, हूती समूह ने रियाद हवाई अड्डे और ऊर्जा ठिकानों पर हमले की बात कही अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट, 10 लोगों की मौत और 110 घायल; बच्चों पर भारी असर महिला आरक्षण और परिसीमन पर संसद में टकराव के आसार, सरकार के प्रस्ताव पर दलों के बीच समर्थन-विरोध लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि के प्रस्ताव पर संसद का विशेष सत्र, परिसीमन विधेयक 30 नवंबर को पेश होने की तैयारी वित्त मंत्रालय ने आर्थिक गतिविधियों में मजबूती के संकेत बताए, महंगाई पर पश्चिम एशिया और अल नीनो का जोखिम

विधिक साक्षरता एवं जागरूकता अभियान के तहत प्रैस मीट का आयोजन

विधिक साक्षरता एवं जागरूकता अभियान के तहत प्रैस मीट का आयोजन Dholpur
View story

विधिक साक्षरता एवं जागरूकता अभियान के तहत प्रैस मीट का आयोजन

धौलपुर। भारत सरकार एवं न्याय विभाग के सहयोग से सिकोइडिकोंन जयपुर द्वारा संचालित विधिक साक्षरता एवं जागरूकता अभियान के तहत पत्रकारों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में धौलपुर जिले के विभिन्न खंडों में विधिक जागरूकता अभियान के अनुरूप साझा करते हुए सिकोईडिकोन संस्था के वरिष्ठ उप निदेशक गोविन्द विजय ने बताया कि विधिक साक्षरता एवं जागरूकता अभियान राजस्थान के पांच आकांक्षी जिलों धौलपुर, करौली,
बांरा, सिरोही व जैसलमेर में संचालित किया जा रहा है। इस अभियान में महिलाओं, बच्चों और वृद्धजनों को उनके मूलभूत अधिकारों एवं जन कल्याणकारी योजना का लाभ दिलाए जाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। सिकोईडिकोन संस्था के उप निदेशक डॉ. आलोक व्यास ने बताया कि इस अभियान में युवा स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित किया जाकर स्वैच्छिक सेवा के माध्यम से जागरूकता अभियान में भागीदारी निभाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के वंचित वर्ग की कानूनी अधिकारों व सरकारी योजनाओं तक पहुंच हो सके। धौलपुर जिले के कार्यक्रम समन्वयक राकेश कुमार परमार ने अभियान की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि धौलपुर जिले की सभी छ: पंचायत समितियों की साठ ग्राम पंचायतों के जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक, चालीस से अधिक ढाणी मीटिंग एवं बीस अवेयरनेस गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं, बच्चों और वृद्धजनों के अधिकारों के संरक्षण एवं कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने हेतु जागरूक किया गया है। जिले के छः ब्लाकों के सतासी युवा स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित किया गया है तथा उनमें से डेढ दर्जन युवा स्वयंसेवकों को एक जिला स्तरीय प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है, इसमें बाल विवाह, बालिका शिक्षा, गुड टच, बेड टच, छः से चौदह वर्ष तक के बच्चों को नि:शुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार, बाल श्रम से सुरक्षा, वृद्धजनों के लिए भरण पोषण का अधिकार तथा महिलाओं के घरेलू हिंसा व दहेज उत्पीड़न व कार्यस्थल पर यौन उत्पीडन से सुरक्षा सहित विभिन्न अधिकारों पर जानकारी दी गई है। सरकार की प्रमुख जन कल्याणकारी योजनाओं में वृद्धावस्था पेंशन, विधवा, तलाकशुदा व परित्यक्ता महिलाओं के लिए पेंशन एवं पालनहार योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना प्रमुख हैं। धौलपुर जिले में परित्यक्ता महिलाओं को पेंशन और पालनहार का लाभ दिलाए जाने हेतु विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत है अभी वह इस लाभ से वंचित हैं।डा. आलोक व्यास ने कहा कि विधिक जागरूकता अभियान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धौलपुर का महत्वपूर्ण योगदान रहा है युवाओं के दो प्रशिक्षण भी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सभाकक्ष में आयोजित किए गए हैं। इसके साथ ही बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक विश्वदेव पाण्डेय का योगदान भी सराहनीय रहा है।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *