Sunday, 29 November 2026
Breaking
भारत में AI इंफरेंस सेवा के लिए E2E Networks का Blaze प्लेटफॉर्म, एक API से कई ओपन मॉडल तक पहुंच Google DeepMind प्रमुख ने AI क्षमता में तेज प्रगति का श्रेय सेल्फ-इम्प्रूवमेंट को दिया, मानव निगरानी पर भी जोर सऊदी अरब में मिसाइल अवरोधन का दावा, हूती समूह ने रियाद हवाई अड्डे और ऊर्जा ठिकानों पर हमले की बात कही अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट, 10 लोगों की मौत और 110 घायल; बच्चों पर भारी असर महिला आरक्षण और परिसीमन पर संसद में टकराव के आसार, सरकार के प्रस्ताव पर दलों के बीच समर्थन-विरोध लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि के प्रस्ताव पर संसद का विशेष सत्र, परिसीमन विधेयक 30 नवंबर को पेश होने की तैयारी वित्त मंत्रालय ने आर्थिक गतिविधियों में मजबूती के संकेत बताए, महंगाई पर पश्चिम एशिया और अल नीनो का जोखिम

जिले के 20 सेंटरों पर प्री आरएएस परीक्षा शांतिपूर्ण आयोजित

जिले के 20 सेंटरों पर प्री आरएएस परीक्षा शांतिपूर्ण आयोजित Dholpur
View story

जिले के 20 सेंटरों पर प्री आरएएस परीक्षा शांतिपूर्ण आयोजित

धौलपुर। जिले में रविवार सुबह 11 बजे 2 बजे से आरएएस प्री परीक्षा शांतिपूर्वक तरीके से सम्पन्न हुई। परीक्षा को संपन्न करने के लिए पुलिस और प्रशासन के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर भारी तादाद में पुलिस इतंजाम तैनात की गई है। आरएएस परीक्षा को निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए भारी तादाद में पर्यवेक्षक एवं उड़न दस्ता तैनात किये है।
परीक्षा को पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए जिले भर में 20 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पुलिस की माकूल व्यवस्था की गई है। परीक्षा में अनुचित साधनों को रोकने के लिए बिक्षक एवं स्पेशल उड़न दस्तों की टीम तैनात की गई है। आपको बता दें कि आरएएस प्री परीक्षा में 5278 अभ्यर्थी भाग लेने थे लेकिन इनमें से 1568 अभ्यर्थी सभी सेंटरों पर अनुपस्थित रहे।परीक्षा की गाइडलाइन के अनुसार परीक्षा को संपन्न कराया गया था। इस प्रकार परीक्षार्थियों की बारीकी से तलाशी लेकर ही 10 बजे से
परीक्षा सेंटरों पर प्रवेश दिया गया था। सुबह 9 बजे से ही अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र पर आना शुरू हो गया था। आरपीएससी की गाइडलाइन के मुताबिक फुल बाजू की शर्ट पहने हुए अभ्यर्थियों को भी परीक्षा सेंटरों पर प्रवेश नहीं दिया गया। अभ्यर्थी बनियान एवं अर्धनग्न अबस्था में परीक्षा केंद्र में प्रवेशित किए गए। फीमेल अभ्यर्थियों की भी बारीकी से तलाशी ली गई। लॉकेट,मंगलसूत्र धातु की चूड़ियों को भी उतरवा कर प्रवेश दिया गया। वही परीक्षा को पारदर्शिता के साथ संपन्न करने के लिए नकल गिरोहों पर पुलिस और प्रशासन द्वारा पैनी नजर रखी जा रही है। गुप्त रूप से पुलिस की अलग-अलग विशेष टीम गठित कर निगरानी रख रही है। सोशल मीडिया के तमाम बैनरों पर भी साइबर सेल द्वारा निगरानी रखी जा रही है।पुरी परीक्षा समाप्त होने तक नकल से संबंधित कोई मामला नहीं सामने आया।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *