Sunday, 29 November 2026
Breaking
भारत में AI इंफरेंस सेवा के लिए E2E Networks का Blaze प्लेटफॉर्म, एक API से कई ओपन मॉडल तक पहुंच Google DeepMind प्रमुख ने AI क्षमता में तेज प्रगति का श्रेय सेल्फ-इम्प्रूवमेंट को दिया, मानव निगरानी पर भी जोर सऊदी अरब में मिसाइल अवरोधन का दावा, हूती समूह ने रियाद हवाई अड्डे और ऊर्जा ठिकानों पर हमले की बात कही अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट, 10 लोगों की मौत और 110 घायल; बच्चों पर भारी असर महिला आरक्षण और परिसीमन पर संसद में टकराव के आसार, सरकार के प्रस्ताव पर दलों के बीच समर्थन-विरोध लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि के प्रस्ताव पर संसद का विशेष सत्र, परिसीमन विधेयक 30 नवंबर को पेश होने की तैयारी वित्त मंत्रालय ने आर्थिक गतिविधियों में मजबूती के संकेत बताए, महंगाई पर पश्चिम एशिया और अल नीनो का जोखिम

जिला स्थापना दिवस 15 अप्रैल को निकलेगी प्रभात फेरी, महत्वपूर्ण ईमारतों पर होगी रोशनी

जिला स्थापना दिवस 15 अप्रैल को निकलेगी प्रभात फेरी, महत्वपूर्ण ईमारतों पर होगी रोशनी Dholpur
जिला स्थापना दिवस 15 अप्रैल को निकलेगी प्रभात फेरी, महत्वपूर्ण ईमारतों पर होगी रोशनी
View story

जिला स्थापना दिवस 15 अप्रैल को निकलेगी प्रभात फेरी, महत्वपूर्ण ईमारतों पर होगी रोशनी

धौलपुर l 15 अप्रैल को धौलपुर जिले का स्थापना मनाया जाना हैं। जिला स्थापना दिवस पर प्रातः 7ः30 बजे प्रभात फेरी का आयोजन किया जायेगा। प्रभात फेरी कचहरी परिसर से प्रारम्भ होकर पुराना डाकखाना, लाल बजार, सब्जी मण्डी, पैलेस रोड़, गुलाब बाग होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पर समाप्त होगी। जिला कलक्टर अनिल कुमार अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम के आयोजन तथा आवश्यक व्यवस्थाऐं सुनिश्चित करने हेतु मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को प्रभारी अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक, प्रारम्भिक तथा आयुक्त नगर परिषद सहायक प्रभारी अधिकारी होगें। प्रभात फेरी में जिले के आम नागरिक, जन प्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी एनएसएस, एनसीसी, स्काउट कैडेट्स, बी.एड. कॉलेज के विद्यार्थी, एएनएम,जीएनएम के प्रशिणार्थी, आगंनबाडी कार्यकर्ता कृषी पर्यवेक्षक, सफाई कर्मचारी, आरएसी व पुलिस लाइन के जवान, होम गार्ड के जवान भाग लेगें। प्रभात फेरी के दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध के सम्बंध में आम जन को जागरूक किया जायेगा।जिला कलक्टर ने बताया कि जिला स्थापना दिवस पर 14 से 15 अपै्रल तक सांयकाल में घण्टाघर, नगर पालिका भवन, जुबली हॉल, ट्रोली गेट, पुरानी कचहरी, कलक्ट्रेट भवन, जिला कलक्टर निवास, जिला पुलिस अधीक्षक निवास, गुलाब बाग चौराह, बस स्टेण्ड, शहर के मुख्य चौराहों शहर की महत्वपूर्ण ईमारतों पर राशनी की व्यवस्था व विशेष सफाई अभियान आयोजित किया जायेगा। रोशनी व सफाई कार्य के लिए आयुक्त नगर परिषद को निर्देश दिए गये है।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *