Sunday, 29 November 2026
Breaking
भारत में AI इंफरेंस सेवा के लिए E2E Networks का Blaze प्लेटफॉर्म, एक API से कई ओपन मॉडल तक पहुंच Google DeepMind प्रमुख ने AI क्षमता में तेज प्रगति का श्रेय सेल्फ-इम्प्रूवमेंट को दिया, मानव निगरानी पर भी जोर सऊदी अरब में मिसाइल अवरोधन का दावा, हूती समूह ने रियाद हवाई अड्डे और ऊर्जा ठिकानों पर हमले की बात कही अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट, 10 लोगों की मौत और 110 घायल; बच्चों पर भारी असर महिला आरक्षण और परिसीमन पर संसद में टकराव के आसार, सरकार के प्रस्ताव पर दलों के बीच समर्थन-विरोध लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि के प्रस्ताव पर संसद का विशेष सत्र, परिसीमन विधेयक 30 नवंबर को पेश होने की तैयारी वित्त मंत्रालय ने आर्थिक गतिविधियों में मजबूती के संकेत बताए, महंगाई पर पश्चिम एशिया और अल नीनो का जोखिम

जिला स्थापना दिवस पर निकाली प्रभात फेरी, दिया सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त धौलपुर बनाने का संदेश

जिला स्थापना दिवस पर निकाली प्रभात फेरी, दिया सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त धौलपुर बनाने का संदेश Dholpur
जिला स्थापना दिवस पर निकाली प्रभात फेरी, दिया सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त धौलपुर बनाने का संदेश
View story

जिला स्थापना दिवस पर निकाली प्रभात फेरी, दिया सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त धौलपुर बनाने का संदेश

धौलपुर। चंबल नदी के किनारे दो राज्यों की सीमा पर बसा धौलपुर विकास की नई इबारतें लिखते हुए आज 42 वें वर्ष में प्रवेश कर गया है। आज ही के दिन 1982 में भरतपुर से अलग होकर धौलपुर राज्य का 27 वा जिला बना था। जिला स्थापन दिवस पर कचहरी परिसर स्थित पट्टिका की पूजा अर्चना कर प्रभात फेरी निकाली गई। राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के सदस्य दुर्गा दत्त शास्त्री तथा अतिरिक्त जिला कलक्टर सुदर्शन सिंह तौमर ने हरी झंडी दिखाकर प्रभात फेरी की शुरुआत की। प्रभात फेरी में शामिल स्कूली बच्चें, एएनएम प्रशिक्षण केंद्र की छात्राएं, एनसीसी, स्काउट कैडेट्स, आरएसी के जवान प्लास्टिक मुक्त धौलपुर के स्लोगन लिखी तख्तियों से आमजन को संदेश देते हुए शहर के मुख्य बाजारों से होकर जिला कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। कलेक्ट्रेट परिसर में संबोधित करते हुए एडीएम तौमर ने कहा की बीते सालों में धौलपुर जिले में चंहुमुखी विकास हुआ है। धौलपुर जिले में पर्यटन के विकास की भी विपुल संभावना है। चंबल नदी में घडियाल एवं डाल्फिन जैसे दुर्लभ जलीय जीव मौजूद हैं। इसके अलावा तीर्थराज मचकुंड सरोवर, ऐतिहासिक शेरगढ दुर्ग, सूआ का किला, प्राचीन बावडियां एवं सरोवर तथा तालाबशाही जैसे पर्यटन महत्व के कई महत्वपूर्ण स्थल हैं।जिससे अन्य राज्यों के पर्यटकों को धौलपुर आने के लिए आकर्षित किया जा सकता है। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त धौलपुर बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक कई कई वर्षों तक नष्ट नही किया जा सकता ।प्लास्टिक स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है। प्लासिक की थैलियां जलाने से जहां एक ओर पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है वही दुसरी ओर इसे खाने से जानवर की मृत्यु का शिकार हो जाते है।आम नागरिक अपना कर्तव्य समझ प्लास्टिक के स्थान पर अन्य विकल्पों जैसे कपड़े से बने थैले का उपयोग करें जब भी घर से बाहर जाएं तो अपने पास कपड़े के थैले अवश्य रखें। कार्यक्रम के दौरान उपखंड अधिकारी धौलपुर अनूप सिंह, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा कुमारी, सहित स्कूली छात्र छात्राओं ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.जयंती लाल मीणा, उप निदेशक आईसीडीएस भूपेश गर्ग, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक अरविंद शर्मा, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सीमा कुमारी सहित अन्य अधिकारी व आमजन की मौजूदगी रही।

जिला स्थापना दिवस पर निकाली प्रभात फेरी, दिया सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त धौलपुर बनाने का संदेश

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *