Monday, 30 November 2026
Breaking
स्विट्जरलैंड में हथियार निर्यात नियमों में ढील के पक्ष में 54.3% वोट, यूक्रेन को आपूर्ति पर रोक बरकरार रूस-यूक्रेन में हवाई हमले तेज, AP के मुताबिक कम से कम छह लोगों की मौत GitHub दिसंबर से भारत में Enterprise Cloud data residency लाने की तैयारी में NSE-BSE ने आठ सरकारी कंपनियों पर ₹1.63 करोड़ के जुर्माने लगाए Tata Sons की आज बोर्ड बैठक, RBI लिस्टिंग और SP Group के ₹25,000 करोड़ प्रस्ताव पर नजर हाईकोर्ट के निर्देशों का पालन नहीं होने पर मुरैना कलेक्टर पर ₹10,000 की कॉस्ट धौलपुर–आगरा रेलखंड पर 30 नवंबर से री-गर्डरिंग, 1–2 दिसंबर को चार ट्रेनें रद्द

पुलिस अधीक्षक धर्मेद्र सिंह का विदाई समारोह आयोजित

पुलिस अधीक्षक धर्मेद्र सिंह का विदाई समारोह आयोजित Dholpur
View story

धौलपुर। जिला कलक्ट्रेट सभागार में जिला प्रशासन द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेद्र सिंह का स्थानांतरण होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए जिला कलक्टर अनिल कुमार अग्रवाल ने कहा कि एसपी धर्मेंद्र सिंह ईमानदार तथा कर्मठ, साहसी पदाधिकारी हैं। जिले 7 माह के छोटे से कार्यकाल में इन्होंने लगभग 113 छोटे बड़े डैकेतो, अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया। इन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक व्यवस्था सुधार के कार्य किए। सही मायनो में अपराधियों में भय, आमजन में विश्वास के ध्येय वाक्य को चरितार्थ किया है। इन्होंने जिला प्रशासन को राजस्व मामलों , अवैध खनन आदि कई मामलों में त्वरित पुलिस जाब्ता मुहैया करवाया। एसपी धर्मेंद्र सिंह अपने कार्यक्षेत्रा में उतरोत्तर प्रगति करे। हम इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते है। कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर सुदर्शन सिंह तोमर, राष्ट्रीय मिल्ट्री स्कूल के प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल श्याम कृष्ण टीपी, सहित अन्य अधिकारियो ने भी विचार व्यक्त किए।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *