
धौलपुर । 18 से 19 मार्च जोधपुर में आयोजित हुई राजस्थान राज्य सीनियर क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में धौलपुर के आकाश शर्मा ने 83 किलो भार वर्ग में कुल 675 किलो वजन उठा कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया, एवम राजस्थान के स्ट्रांग मैन का खिताब अपने नाम किया । 93 किलो भार वर्ग में योगेश फौजदार ने 612.5 किलो वजन उठा कर रजत पदक प्राप्त किया।साथ ही धौलपुर के प्रशांत चौधरी ने भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए मात्र 2.5 किलो से पदक से वांछित रह गए। शिवम शर्मा ने भी अच्छा प्रदर्शन कर पांचवा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर संघ के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा, कोषाध्यक्ष अभिषेक शर्मा , मनीष डंडोतिया ,मोहन वर्मा, कमल ठाकुर आदि खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त कर शुभकानाएं प्रेषित की।
- आगरा में 24 अक्टूबर को The Sapphire Night, Masoom Sharma करेंगे Live Performance
- अगरा में होगा ‘द सैफायर नाइट’ का भव्य आयोजन, मासूम शर्मा लगाएंगे देसी बीट की धुन
- फिरोजाबाद में Glass & Aluminium Work : 15+ सालों की कारीगरी और भरोसे की कहानी
- ग्वालियर से सीखा, दिल्ली-नोएडा में निखारा हुनर, परुल गर्ग जैसी गुरु से ली ट्रेनिंग — अब धौलपुर में अकांक्षा शर्मा ने खोला अपना ब्यूटी पार्लर और अकैडमी
- दर्प केतन समाज सेवा समिति: फिरोज़ाबाद के एक छोटे से गाँव से शुरू हुआ सेवा का महाअभियान

अनुराग बघेल ( पत्रकार )
धौलपुर राजस्थान





