राजीविका धौलपुर द्वारा एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन
धौलपुर। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग राजस्थान सरकार द्वारा संचालित राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) परियोजना के तत्वावधान में बुधवार को एक दिवसीय जिला स्तरीय बैंकर्स कार्यशाला का आयोजन किया गया।बतौर मुख्य अतिथि जिला कलक्टर अनिल कुमार अग्रवाल ने अपने उद्बोधन मे बैंकर्स को राजीविका के समूहों के खाते क्रेडिट लिंकेज मे आ रही समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिये गये।कार्यशाला में नेशनल रिसोर्स पर्सन केवी दीक्षित एवं एन के सिंह द्वारा धौलपुर जिले की विभिन्न शाखाओं से पधारे हुए शाखा प्रबन्धकों को रिर्जव बैंक ऑफ इण्डिया की गाइडलाइन के अनुसार एनआरएलएम / राजीविका समूहों को बैंक प्रक्रिया के बारे मे विस्तार से प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान राजीविका स्वयं सहायता समूह के पंचसूत्रा नियमों के बारे में एवं वित्तीय समावेशन, डिजिटल फाइनेंस, एंटरप्राइजेज फाइनेस मुदा जोन, एंटरप्राइज प्रमोशन आदि योजनाओं के वारे में प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में सुदर्शन सिंह तोमर मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद,शीशराम यादव अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद एवं जिला परियोजना प्रबन्धक धौलपुर, मंगेश कुमार अग्रणी जिला प्रबन्धक धौलपुर, दीपक शर्मा क्षेत्रीय प्रबंधक आईसीआईसीआई बैंक, जिले के बैंक शाखा प्रबंधक एवं राजीविका स्टाफ उपस्थित रहे।








Comments (0)