Sunday, 29 November 2026
Breaking
भारत में AI इंफरेंस सेवा के लिए E2E Networks का Blaze प्लेटफॉर्म, एक API से कई ओपन मॉडल तक पहुंच Google DeepMind प्रमुख ने AI क्षमता में तेज प्रगति का श्रेय सेल्फ-इम्प्रूवमेंट को दिया, मानव निगरानी पर भी जोर सऊदी अरब में मिसाइल अवरोधन का दावा, हूती समूह ने रियाद हवाई अड्डे और ऊर्जा ठिकानों पर हमले की बात कही अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट, 10 लोगों की मौत और 110 घायल; बच्चों पर भारी असर महिला आरक्षण और परिसीमन पर संसद में टकराव के आसार, सरकार के प्रस्ताव पर दलों के बीच समर्थन-विरोध लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि के प्रस्ताव पर संसद का विशेष सत्र, परिसीमन विधेयक 30 नवंबर को पेश होने की तैयारी वित्त मंत्रालय ने आर्थिक गतिविधियों में मजबूती के संकेत बताए, महंगाई पर पश्चिम एशिया और अल नीनो का जोखिम

सेवानिवृत्त होने पर चिकित्सक का किया स्वागत , अभिनंदन

सेवानिवृत्त होने पर चिकित्सक का किया स्वागत , अभिनंदन Dholpur
View story

सेवानिवृत्त होने पर चिकित्सक का किया स्वागत , अभिनंदन


धौलपुर।पीतांबरा भक्त मंडल एवं जागृति समिति द्वारा सामान्य चिकित्सालय के वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक अशोक जिंदल की सेवानिवृत्ति के अवसर पर पति पत्नी दोनों का स्वागत सम्मान किया गया। सम्मान के दौरान लोगों द्वारा डॉक्टर जिंदल को माला पहनाई, उनकी पत्नी को पुष्प गुच्छ भेंट कर और‌ राजस्थानी पगड़ी पहनाकर और शॉल उड़ाकर स्वागत किया।जागृति समिति के संरक्षक दया कांत सक्सेना ने कहा कि डॉ. अशोक जिंदल चिकित्सक के साथ एक सेवाभावी एवं जन सेवक भी रहे हैं समय-समय पर उन्होंने जनसेवा में कोई कमी नहीं आने दी है। उनका व्यवहार हमेशा याद आता रहेगाl इस अवसर पर डॉ अशोक जिंदल भावुक मन से कहा कि धौलपुर की जनता का प्यार मैं भूल नहीं पाऊंगा।आप मुझे जब याद करेंगे मैं हमेशा आपके साथ हूं। चिकित्सक जीवन में हमेशा सेवा भावना से ही कार्य किया जाता है और मरीजों की दुआएं भी मिलती हैं l इस अवसर पर समाजसेवी दाऊ दयाल सिंघल, कमलजीत सिंह, चंद्रकांत सक्सेना, मोहित अग्रवाल, रवि शिवहरे, दर्शन सिंह परमार मुकेश सक्सेना, राजबहादुर मीणा, रमाशंकर शर्मा, राम कुमार दुबे, राजकुमार शर्मा, अजय राठौर, सचिन सिंह जादौन, एडवोकेट राजबहादुर सिसोदिया, राहुल शिवहरे अश्वनी श्रीवास्तव, लोकेंद्र सिंह, उपस्थित रहेl

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *