धौलपुर में मैट्रिक्स ओलंपियाड प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ आयोजित
धौलपुर l नीट इंजीनियरिंग जेईई और 12 वीं तक की पढ़ाई के लिए अग्रणी संस्थान मैट्रिक्स एकेडमी सीकर की ओर से धौलपुर निजी पैलेस में मैट्रिक्स ओलंपियार्ड प्रतिभा सम्मान प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि नगर परिषद सभापति निशांत चौधरी, एसडीएम जोगेंद्र गुर्जर, आबकारी अधिकारी मुकेश गुर्जर, नितिन चौधरी पत्रकार , शालिनी शर्मा समाज सेविका, रूपसिंह गुर्जर,अधिशाषी अभियंता उपस्थित रहे। एजुकेशन ग्रुप ऑफ मैट्रिक्स की ओर से विष्णु पारीक ने बताया कि संस्थान की ओर से प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य मैट्रिक्स ओलंपियाड प्रतियोगिता आयोजित की गई थी जिसमें धौलपुर जिले की कक्षा 12 तक पढ़ने वाली विशेष प्रतिभाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया । उन्होंने बताया कि मैट्रिक्स ओलंपियाड में प्रतिभागी रहकर विशेष योग्यता वाली जिले की 930 प्रतिभाओं को नकद प्राइस अवार्ड किट स्मृति चिन्हं प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया गया । मैट्रिक्स मैनेजमेंट कोर मेम्बर विष्णु पारिक ने विद्यार्थियों के करियर में भविष्य की योजना के बारे में प्रेरित किया और आगामी समय में भविष्य को कैसे सुंदर बनाया जाए इसके बारे में विचार व्यक्त किए । इस कार्यक्रम में एसडीएम जोगेंद्र गुर्जर ने बच्चों को निरंतर मेहनत करते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा देकर आशीर्वाद दिया इस अवसर पर भारी संख्या में ओलंपियाड में विजेता रहे छात्र छात्राओं के साथ उनके अभिभावक गण भी मौजूद रहे। जिनको कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और संस्थान के प्रतिनिधियों के द्वारा मोमॅटो व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । इस कार्यक्रम में अहम भूमिका संस्थान के राजेंद्र सुधार, महेंद्र महला, सुभाष चंद्र मील, ताराचंद चाहर, प्रदीप मोगा, पुलकित जाखड़, साजिद गौरी, अमित कुल्हरी मोजूद रहे।
- धौलपुर के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में संविधान दिवस मनाया, विद्यार्थियों ने प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय धौलपुर में संविधान दिवस पर विद्यार्थियों और शिक्षकों ने लोकतांत्रिक मूल्यों, अधिकारों और कर्तव्यों पर विचार रखे। कार्यक्रम का समापन संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन से हुआ। - धौलपुर में पुलिस का जनसंवाद: महिला सुरक्षा, साइबर ठगी और अपराध रोकने में नागरिकों से सहयोग की अपील
कायस्थ पाड़ा के गंगा बेटी मंदिर में आयोजित जनसंवाद में निहालगंज थानाधिकारी देवेंद्र कुमार शर्मा और कालिका यूनिट प्रभारी रीना यादव ने महिला सुरक्षा, हेल्पलाइन और साइबर ठगी से बचाव की जानकारी दी। - धौलपुर जिला कारागृह का न्यायिक अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण, बंदियों के स्वास्थ्य और जमानत मामलों की समीक्षा
धौलपुर जिला कारागृह के औचक निरीक्षण में जिला एवं सेशन न्यायाधीश संजीव मागो, सचिव रेखा यादव और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शैला फौजदार ने बंदियों के स्वास्थ्य, उपचार, अपील और जमानत की स्थिति की जानकारी ली। - फिरोजाबाद के जसराना में दहेज मांग के आरोप के बीच नहीं पहुंची बारात, पिता ने थाने में दी तहरीर
फिरोजाबाद के जसराना क्षेत्र में तय तारीख पर बारात नहीं पहुंची। दुल्हन के पिता ने दूल्हे पक्ष पर दहेज मांग का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। - फिरोजाबाद में दो करोड़ रुपये से अधिक के नगर निगम निर्माण कार्यों की दोबारा थर्ड पार्टी जांच होगी
फिरोजाबाद नगर निगम के दो करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की दोबारा जांच होगी। पार्षदों की शिकायत के बाद पीडब्ल्यूडी को पत्र लिखा गया है। - मुरैना में तालाब निर्माण की जांच में अनियमितताओं के आरोप, 32 पूर्व सरपंच और 7 सचिवों पर सिविल जेल वारंट
मुरैना में पंचायत निर्माण कार्यों की जांच में 1.70 करोड़ रुपये की वसूली लंबित बताई गई है। 32 पूर्व सरपंच और 7 सचिवों के खिलाफ सिविल जेल वारंट जारी हुए।














Comments (0)