नवयुवा के लिए प्रथम वोट अनमोल पल-डॉ शशि त्यागी
धौलपुर। पूरे देश भर में चलाए जा रहे नव मतदाता संपर्क अभियान के अंतर्गत तृतीय चरण में धौलपुर के विभिन्न विद्यालयों में जाकर नव मतदाताओं का पंजीयन एवं संबाद किया गया इसमें 16 वर्ष से ऊपर के वर्ष के नव मतदाताओं को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे मतदाता संपर्क अभियान के अंतर्गत नव मतदाताओं का वोटर कार्ड नहीं बना है उन्हें वोटर कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं l कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा भूपेंद्र घुरैया ने नव मतदाताओं से संबाद करते हुए कहा कि हमारा पहला वोट ऐसी सरकार के लिए जाना चाहिए जो देश को सर्वस्य चरम की ओर ले जा रही हो आज मोदी जी के नेतृत्व में विदेशों में भारत का डंका बज रहा है, भारतीय अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं नव मतदाता अभियान की संयोजक डॉ शशि त्यागी ने कहा कि नव मतदाताओं के लिए प्रथम वोट अनमोल पल होता है, आपका वोट देश को अग्रिम पंक्ति में लाने में सहायक होगा आप के वोट की ताकत देश को नई ऊर्जा देगी इस अवसर पर शहर मंडल अध्यक्ष मुस्ताक कुरेशी, सुभाष पचौरी, जिला मीडिया प्रभारी मुकेश सक्सेना, महिला मोर्चा की महामंत्री कल्पना शर्मा, पार्षद अनिल धारिया, पार्षद इमरान क़ुरैशी, मंडल उपाध्यक्ष मुकेश गुर्जर, फैजल खान सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे
- धौलपुर शरद महोत्सव में खाटू श्याम भजन संध्या, कुंज बिहारी की प्रस्तुतियों पर झूमे श्रद्धालु
धौलपुर नगर परिषद के शरद महोत्सव के पहले दिन मेला परिसर में बाबा खाटू श्याम का दरबार सजाया गया। वृंदावन के भजन गायक कुंज बिहारी की प्रस्तुतियों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। - धौलपुर की छह पंचायत समितियों में उपप्रधान निर्वाचित, कांग्रेस-भाजपा के साथ निर्दलीय को भी मिली जिम्मेदारी
धौलपुर जिले की छह पंचायत समितियों में 28 नवंबर को उपप्रधान चुने गए। उपलब्ध परिणाम सूची के अनुसार धौलपुर, बाड़ी, राजाखेड़ा और सरमथुरा में कांग्रेस-भाजपा के साथ बसेड़ी में निर्दलीय तथा सैंपऊ में भाजपा प्रत्याशी निर्वाचित हुईं। - धौलपुर के मनियां क्षेत्र में जंगल में मिला नवजात शिशु, ग्रामीण की सूचना पर पुलिस ने सुरक्षित पहुंचाया
धौलपुर के मनियां उपखंड क्षेत्र में जंगल में नवजात शिशु मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को सुरक्षित संरक्षण में लिया। मामले की जांच जारी है; शिशु की पहचान और परिजनों से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। - सैंपऊ में व्यापारी भाइयों पर चाकू से हमला और लूट का 24 घंटे में खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
धौलपुर के सैंपऊ में दो परचून व्यवसायी भाइयों पर चाकू से हमला कर नकदी से भरा बैग लूटने के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। - धौलपुर की छह पंचायत समितियों में प्रधान चुने गए, कांग्रेस ने चार और भाजपा ने दो समितियों में हासिल की कमान
धौलपुर जिले की छह पंचायत समितियों में 27 नवंबर को प्रधान पद के चुनाव हुए। उपलब्ध परिणामों के अनुसार बसेड़ी, धौलपुर और राजाखेड़ा में कांग्रेस, जबकि बाड़ी और सैंपऊ में भाजपा के प्रधान चुने गए; सरमथुरा में कांग्रेस की मुस्कान निर्वाचित हुईं। - धौलपुर के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में संविधान दिवस मनाया, विद्यार्थियों ने प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय धौलपुर में संविधान दिवस पर विद्यार्थियों और शिक्षकों ने लोकतांत्रिक मूल्यों, अधिकारों और कर्तव्यों पर विचार रखे। कार्यक्रम का समापन संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन से हुआ। - धौलपुर में पुलिस का जनसंवाद: महिला सुरक्षा, साइबर ठगी और अपराध रोकने में नागरिकों से सहयोग की अपील
कायस्थ पाड़ा के गंगा बेटी मंदिर में आयोजित जनसंवाद में निहालगंज थानाधिकारी देवेंद्र कुमार शर्मा और कालिका यूनिट प्रभारी रीना यादव ने महिला सुरक्षा, हेल्पलाइन और साइबर ठगी से बचाव की जानकारी दी। - धौलपुर जिला कारागृह का न्यायिक अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण, बंदियों के स्वास्थ्य और जमानत मामलों की समीक्षा
धौलपुर जिला कारागृह के औचक निरीक्षण में जिला एवं सेशन न्यायाधीश संजीव मागो, सचिव रेखा यादव और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शैला फौजदार ने बंदियों के स्वास्थ्य, उपचार, अपील और जमानत की स्थिति की जानकारी ली।
















Comments (0)