
ऑक्सीमिन एंटरटेनमेंट ने नई फिल्म कुजात का मुहूर्त किया, शूटिंग शुरू हुई
ऑक्सीमिन एंटरटेनमेंट की नई भोजपुरी फिल्म कुजात ‘की शूटिंग हुई शुरू
भागलपुर : दिनांक 13 जनवरी 2023 को भागलपुर के अंतर्गत गोरहडीह के समीप मोहरन गांव में भोजपुरी फिल्म कुजात का मुहूर्त किया गया साथ ही शूटिंग भी शुरू हो चुकी है| फिल्म को बी० एल० प्रजापति निर्देशित कर रहे हैं जबकि निर्माता आनंद शुक्ला हैं। कुजात फिल्म एक सामाजिक वह पारिवारिक फिल्म है । अगर बात टीम की करें तो फिल्म कुजात के पीछे सिनेमा की कई नामचीन शख्सियतों शामिल है।
इस फिल्म की कहानी रूपेश दुबे ने लिखी है जबकि पटकथा और संवाद संजय तिवारी के हैं प्रोडक्शन चंदन सिंह का है। अगर कुजात के कलाकारों की बात करें तो कुजात में मुख्य भूमिका बांका जिला के अमरपुर प्रखंड के एक छोटे से गांव पवई डीह के आयुष कुशवाहा निभा रहे हैं जबकि लाडो मद्धेशिया, हिमांशी सिंह, सालू सिंह, टी एन त्रिपाठी , बालेश्वर सिंह ,सीमा चंद्रा,राहुल शर्मा जैसे कलाकार फिल्म में आपको नजर आएंगे ।

आपको बता दें कि भागलपुर में शूट होने वाली ऑक्सिमिन एंटरटेनमेंट की यह छठवीं फिल्म होगी इससे पहले लगातार इस बैनर ने तीन फिल्मों का निर्माण भागलपुर की खूबसूरत धरती पर किया। फिल्म के निर्माता आनंद शुक्ला की अगर मानें तो भोजपुरी सिनेमा को इस वक्त बेहतर कहानी और साफ-सुथरी फिल्मों की बेहद जरूरत है। ऑक्सीमिन एंटरटेनमेंट दर्शकों के भरपूर मनोरंजन की पूरी कोशिश कर रहा है।
‘ फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे आयुष कुशवाहा कहते हैं की उन्हें पर्दे पर भूमिका निभाने का अवसर मिला है फिल्म की कहानी पूरी तरह से पारिवारिक है, आयुष कहते हैं कि वह किरदार में जान डालने की अपनी तरफ से हर मुमकिन कोशिश करेंगे। साथ ही उनका कहना है की मेरा फिल्म में कदम रखने का मुख्य उद्देश्य गरीब बच्चो का शिक्षा है। मैं अपने जीवन काल में जितने भी फिल्म करूंगा उसमे मैं प्राप्त धनराशि में 20% गरीब बच्चो की शिक्षा में लगाऊंगा ।
फिल्म के मेकर्स कि अगर माने तो कुजात की शूटिंग एक शेड्यूल में भागलपुर के अंतर्गत में ही पूरी की जाएगी । माना जा रहा है कि कुजात बहुत जल्द बनकर तैयार होगी और दर्शकों के बीच आ जाएगी।
महादेव गोविंद रानडे (Mahadev Govind Ranade):-पुण्यतिथि विशेष
- बाड़ी में बिजली का कहर: दो अलग-अलग हादसों में करंट लगने से अधेड़ और युवक गंभीर रूप से झुलसे, एक धौलपुर रेफर
- बाड़ी के महाराज बाग में डिस्कॉम का बड़ा एक्शन: बिजली चोरी करते पकड़े गए 7 उपभोक्ता, लगा 2.5 लाख का भारी जुर्माना
- बाड़ी में नौतपा के बीच बदला मौसम: 12 घंटे में 2 इंच भारी बारिश, चने के आकार के ओले गिरे, दुकानों में घुसा पानी
- 1 बड़ा स्वास्थ्य अभियान: फ़िरोज़ाबाद के नगला जोरे में ‘विश्व तम्बाकू निषेध दिवस’ पर उठी आवाज़, भारत में हर साल 13 लाख मौतों का डरावना सच आया सामने
- 1 बड़ा भाषाई आंदोलन: पूर्वी राजस्थान में ‘मारवाड़ी’ थोपने का विरोध, बाड़ी में युवाओं का उग्र प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

| Local News | Social Issues | Political News | Sports Highlights | Trending Topics | Entertainment News | Jobs Updates | Government Notification & News





