Sunday, 29 November 2026
Breaking
भारत में AI इंफरेंस सेवा के लिए E2E Networks का Blaze प्लेटफॉर्म, एक API से कई ओपन मॉडल तक पहुंच Google DeepMind प्रमुख ने AI क्षमता में तेज प्रगति का श्रेय सेल्फ-इम्प्रूवमेंट को दिया, मानव निगरानी पर भी जोर सऊदी अरब में मिसाइल अवरोधन का दावा, हूती समूह ने रियाद हवाई अड्डे और ऊर्जा ठिकानों पर हमले की बात कही अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट, 10 लोगों की मौत और 110 घायल; बच्चों पर भारी असर महिला आरक्षण और परिसीमन पर संसद में टकराव के आसार, सरकार के प्रस्ताव पर दलों के बीच समर्थन-विरोध लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि के प्रस्ताव पर संसद का विशेष सत्र, परिसीमन विधेयक 30 नवंबर को पेश होने की तैयारी वित्त मंत्रालय ने आर्थिक गतिविधियों में मजबूती के संकेत बताए, महंगाई पर पश्चिम एशिया और अल नीनो का जोखिम

विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा ने गांव गांव किया जनसंपर्क

विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा ने गांव गांव किया जनसंपर्क Bari
View story

विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा ने गांव गांव किया जनसंपर्क

बाड़ी । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 15 जून के संभावित कार्यक्रम को‌ लेकर बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा ने सैपऊ क्षेत्र में गांव गांव परौआ बल्दिया पुरा, टुंडा का पुरा ,चहलपुरा ,ईंटकी राजौरा खुर्द ,सैंपऊ दोनारी बसई नवाब आदि करीब 30 गांवों का आज दौरे किया और उन्हें जन सभा में आने को आमंत्रित किया। इस दौरान विधायक का परौआ में बोहरे ताराचंद शर्मा ,पूर्व ब्लाक अध्यक्ष विनीत शर्मा ने साफा बांधकर एवं फूल मालाओं से स्वागत सम्मान किया गया और गांव वालों ने भी ज्यादा से ज्यादा सभा में पहुंचने के लिए आश्वासन दिया। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विनीत शर्मा पूर्व सरपंच हरिओम सिंह , राम अवतार सिंह परमार , सरपंच जवाहर सिंह कुशवाहा , राजू सिंह परमार , राजेश सिंह जाट ने पंचायत में हॉस्पिटल एवं रोड को पक्का करवाने की मांग की। विधायक ने भी बचे हुए कार्य को पूरा करवाने का आश्वासन दिया है ।विधायक ने कहा कि बाड़ी मे 15 जून को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बाडी में बसेड़ी रोड कृषि उपज मंडी प्रांगण में ऐतिहासिक सभा का आयोजन किया जा रहा है।जिसमे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस महासभा की शोभा बढ़ाएं।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *