Sunday, 29 November 2026
Breaking
भारत में AI इंफरेंस सेवा के लिए E2E Networks का Blaze प्लेटफॉर्म, एक API से कई ओपन मॉडल तक पहुंच Google DeepMind प्रमुख ने AI क्षमता में तेज प्रगति का श्रेय सेल्फ-इम्प्रूवमेंट को दिया, मानव निगरानी पर भी जोर सऊदी अरब में मिसाइल अवरोधन का दावा, हूती समूह ने रियाद हवाई अड्डे और ऊर्जा ठिकानों पर हमले की बात कही अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट, 10 लोगों की मौत और 110 घायल; बच्चों पर भारी असर महिला आरक्षण और परिसीमन पर संसद में टकराव के आसार, सरकार के प्रस्ताव पर दलों के बीच समर्थन-विरोध लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि के प्रस्ताव पर संसद का विशेष सत्र, परिसीमन विधेयक 30 नवंबर को पेश होने की तैयारी वित्त मंत्रालय ने आर्थिक गतिविधियों में मजबूती के संकेत बताए, महंगाई पर पश्चिम एशिया और अल नीनो का जोखिम

विधायक बोहरा ने किया दौरा,फिजियोथैरेपी कक्ष का किया लोकार्पण

विधायक बोहरा ने किया दौरा,फिजियोथैरेपी कक्ष का किया लोकार्पण Dholpur
View story

विधायक बोहरा ने किया दौरा,फिजियोथैरेपी कक्ष का किया लोकार्पण

राजाखेड़ा विधायक रोहित बोहरा ने बुधवार शाम कस्बे के शहीद राघवेन्द्र सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा किया।इस दौरान उन्होंने उप जिला स्वास्थ्य केंद्र में 36 लाख रुपए की लागत से निर्मित फिजियोथैरेपी कक्ष, 15 बेड की क्षमता के अतिरिक्त वार्ड एवं दवा भंडार कक्ष का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि राजाखेड़ा उप जिला स्वास्थ्य केंद्र, विधानसभा क्षेत्र का सबसे बड़ा अस्पताल है, यहाँ सुविधाएं बढ़ने से क्षेत्रवासियों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा एवं उन्हें स्थानीय स्तर पर ही बेहतर चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।आगामी दिनों में राजाखेड़ा अस्पताल में नवीन ओपीडी एवं वार्ड भी बनकर तैयार हो जाएगा। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं चिकित्साधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Best Chemistry Classes in Dholpur

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *