Sunday, 29 November 2026
Breaking
भारत में AI इंफरेंस सेवा के लिए E2E Networks का Blaze प्लेटफॉर्म, एक API से कई ओपन मॉडल तक पहुंच Google DeepMind प्रमुख ने AI क्षमता में तेज प्रगति का श्रेय सेल्फ-इम्प्रूवमेंट को दिया, मानव निगरानी पर भी जोर सऊदी अरब में मिसाइल अवरोधन का दावा, हूती समूह ने रियाद हवाई अड्डे और ऊर्जा ठिकानों पर हमले की बात कही अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट, 10 लोगों की मौत और 110 घायल; बच्चों पर भारी असर महिला आरक्षण और परिसीमन पर संसद में टकराव के आसार, सरकार के प्रस्ताव पर दलों के बीच समर्थन-विरोध लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि के प्रस्ताव पर संसद का विशेष सत्र, परिसीमन विधेयक 30 नवंबर को पेश होने की तैयारी वित्त मंत्रालय ने आर्थिक गतिविधियों में मजबूती के संकेत बताए, महंगाई पर पश्चिम एशिया और अल नीनो का जोखिम

एल्बेंडाजोल खिलाकर दिया कृमि मुक्ति का संदे

एल्बेंडाजोल खिलाकर दिया कृमि मुक्ति का संदे Dholpur
View story

एल्बेंडाजोल खिलाकर दिया कृमि मुक्ति का संदे

धौलपुर।जिले में 1 से 19 साल तक के बच्चों और किशोर-किशोरियों में कृमि मुक्ति के लिए राजकीय माध्यमिक विद्यालय बिजौली पर जिला स्तरीय राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बच्चों को एल्बेंडाजोल की टेबलेट खिलाई गई तथा कृमि मुक्ति के बारे में जानकारी दी गई। अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.गौरव मीणा ने बताया कि कृमि संक्रमण बच्चों के शारीरिक विकास, हिमोग्लोबिन स्तर, पोषण व बौद्धिक विकास पर हानिकारक प्रभाव डालता है। निश्चित समयांतराल पर कृमि मुक्ति से कृमि संक्रमण के फैलाव को रोका जा सकता है। बच्चों व किशोर-किशोरियों में कृमि संक्रमण रोकने और जन जागरूकता के लिए 4 सितम्बर को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। इस दौरान जिले के स्कूलों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, मदरसों, तकनीकी संस्थानों, शिक्षण संस्थानों में कृमिनाशक दवाओं का वितरण किया गया। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, आशाओं व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा पंजीकृत, अपंजीकृत बच्चों व किशोर-किशोरियों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई गई। उन्होंने बताया कि जो बच्चे किसी कारण वश 4 सितम्बर को दवा से वंचित रह गए हैं, उन्हें 11 सितंबर को मॉपअप राउंड के तहत एल्बेंडाजोल दवा खिलाई जाएगी।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *