हाउसिंग बोर्ड की समस्या को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापनहाउसिंग बोर्ड की समस्या को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन
धौलपुर। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सड़को पर गंदगी व लाइट की समस्या को लेकर कालोनीवासियों ने मिलकर धौलपुर विधायक शोभारानी कुशवाह को सौंपा ज्ञापन और सही कराने की मांग की।हाउसिंग बोर्ड विकास सेवा समिति अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल ने बताया कि कॉलोनी में सड़को पर गंदगी व लाइट की समस्या को लेकर पूर्व में नगर परिषद ,हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों ,जिला कलेक्टर , संभागीय आयुक्त,को ज्ञापन दिया जा चुका है लेकिन अभी तक मौके पर कोई काम नहीं हुआ है ।जिसके बाद अब हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के लोगों के साथ मिलकर विधायक शोभारानी कुशवाहा को ज्ञापन दिया गया जिसमें हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की विभिन्न समस्याओं से विधायक को अवगत कराया । जिसमें विधायक ने कहा कि आपकी सभी समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाएगाl इस मौके पर, सतीश चंद दीक्षित ,टीकम सिंह चाहर ,महाराज सिंह चाहर ,योगेश श्रीवास्तव,राजेन्द्र कुमार अग्रवाल ,विश्वेंद्र सिंह भदोरिया ,सुरेंद्र धाकरे ,विष्णु शर्मा ,सारांश अग्रवाल मौजूद रहे l








Comments (0)