Friday, 27 November 2026
Breaking
धौलपुर के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में संविधान दिवस मनाया, विद्यार्थियों ने प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया धौलपुर में पुलिस का जनसंवाद: महिला सुरक्षा, साइबर ठगी और अपराध रोकने में नागरिकों से सहयोग की अपील धौलपुर जिला कारागृह का न्यायिक अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण, बंदियों के स्वास्थ्य और जमानत मामलों की समीक्षा फिरोजाबाद के जसराना में दहेज मांग के आरोप के बीच नहीं पहुंची बारात, पिता ने थाने में दी तहरीर फिरोजाबाद में दो करोड़ रुपये से अधिक के नगर निगम निर्माण कार्यों की दोबारा थर्ड पार्टी जांच होगी मुरैना में तालाब निर्माण की जांच में अनियमितताओं के आरोप, 32 पूर्व सरपंच और 7 सचिवों पर सिविल जेल वारंट आगरा के प्राथमिक विद्यालय नगला गुलाब में जन्मदिन की दावत का खाना बना, बीएसए ने जांच के आदेश दिए

स्वीप गतिविधियों को स्फूर्त करने हेतु बैठक आयोजित

स्वीप गतिविधियों को स्फूर्त करने हेतु बैठक आयोजित Dholpur
View story

स्वीप गतिविधियों को स्फूर्त करने हेतु बैठक आयोजित

धौलपुर।आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिले में मतदाताओं को जागरूक करने एवं मतदान में भागीदारी बढाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार अग्रवाल के निर्देशन में स्वीप गतिविधियों को स्फूर्त करने हेतु मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद सुदर्शन सिंह तौमर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। सीईओ ने कहा कि सभी विभाग स्वीप गतिविधियों में तीव्रता लेकर आयें, सभी विभाग स्वीप गतिविधियों का समुचित डॉक्यूमेंटेशन करें। उन्होंने उच्च शिक्षा विभाग को युवा मतदाताओं को स्वीप गतिविधियेां के माध्यम से जागरूक करने, ईएलसी की गतिविधियां त्वरित करने के निर्देश दिये। उन्होेंने यूथ आइकन, दिव्यांग आइकन एवं महिला आइकन के माध्यम से संबंधित लक्षित समूहों के मध्य मतदाता जागरूकता हेतु गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि विभिन्न समूहों के आइकन से मतदाता जागरूकता हेतु शॉर्ट विडियोज बनवाकर प्रसारित किये जायें। दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा हेतु सक्षम एप, आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत हेतु सी-विजन एप, मतदान केन्द्र की जानकारी हेतु बूथ एप, उमीदवार की जानकारी हेतु केवाईसी पोर्टल आदि के शॉर्ट विडियो बनवाकर प्रसारित करने के निर्देश दियें। सीईओ ने बताया कि 1अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले व्यक्ति भी मतदाता सूची में नाम जुडवाने हेतु आवेदन कर सकते हैं। अतः ऐसे मतदाताओं को लक्षित कर जागरूकता कार्यक्रम कर संचालित किये जाने चाहिये। उन्होंने सोशल मीडिया एवं टेलीग्राम ग्रुप के माध्यम से मतदाता जागरूकता हेतु गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी शीशराम यादव, उपनिदेशक आईसीडीएस भूपेश गर्ग, सहायक निदेशक समाजिक एंव न्याय अधिकारिता विभाग दीपेन्द्र सिंह शेखावत सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *