Sunday, 29 November 2026
Breaking
भारत में AI इंफरेंस सेवा के लिए E2E Networks का Blaze प्लेटफॉर्म, एक API से कई ओपन मॉडल तक पहुंच Google DeepMind प्रमुख ने AI क्षमता में तेज प्रगति का श्रेय सेल्फ-इम्प्रूवमेंट को दिया, मानव निगरानी पर भी जोर सऊदी अरब में मिसाइल अवरोधन का दावा, हूती समूह ने रियाद हवाई अड्डे और ऊर्जा ठिकानों पर हमले की बात कही अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट, 10 लोगों की मौत और 110 घायल; बच्चों पर भारी असर महिला आरक्षण और परिसीमन पर संसद में टकराव के आसार, सरकार के प्रस्ताव पर दलों के बीच समर्थन-विरोध लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि के प्रस्ताव पर संसद का विशेष सत्र, परिसीमन विधेयक 30 नवंबर को पेश होने की तैयारी वित्त मंत्रालय ने आर्थिक गतिविधियों में मजबूती के संकेत बताए, महंगाई पर पश्चिम एशिया और अल नीनो का जोखिम

स्वतंत्रता दिवस समारोह की पूर्व तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित, अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

स्वतंत्रता दिवस समारोह की पूर्व तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित, अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश Dholpur
View story

स्वतंत्रता दिवस समारोह की पूर्व तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित, अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

समारोह के सफल संचालन हेतु
सभी व्यवस्थाएँ रखें चौकस- जिला कलक्टर

धौलपुर।स्वतंत्रता दिवस समारोह की पूर्व तैयारियों के संबंध में सोमवार को जिला कलक्टर अनिल कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह परंपरागत एवं गरिमामयी तरीके से आयोजित किया जाएगा । आयोजन से जुड़े अधिकारी समय रहते सभी तैयारियां सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि समारोह का आयोजन प्रातः 9 बजे आरएसी ग्राउंड में मुख्य समारोह होगा, जहां मुख्य अतिथि द्वारा झंडारोहण किया जाएगा। जिला कलक्टर ने समारोह स्थल पर बैठक, पेयजल, टेन्ट, साउंड सिस्टम, निमंत्रण पत्र, सुरक्षा, बैरिकेडिंग, परैड एवं मेडिकल टीम सहित सभी तैयारियों की पूर्व समीक्षा की। उन्होंने बताया कि समारोह में झंडारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन होगा। मुख्य समारोह में बैठक, सफाई व्यवस्था के लिए नगर परिषद आयुक्त को जिम्मेदारी दी गई। उन्होंने कहा कि बरसात की संभावना को देखते हुए मैदान में भरे पानी को निकालने हेतु व्यवस्था पूर्व में ही करना सुनिश्चित करें। उन्होंने यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस बल को तैनात रहने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय पर्व तथा इसकी पूर्व संध्या पर शहर में सफाई व्यवस्था चाक चौबन्द रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय के साथ समारोह के सफल संचालन के लिए कार्य करते हुए दिए गए दायित्वो का निर्वहन करें। इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला सुदर्शन सिंह तौमर, उपखंड अधिकारी धौलपुर अनूप सिंह सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *