धौलपुर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर के तत्वावधान में राज्य पुरस्कार अवार्ड रैली राज्य प्रशिक्षण केन्द्र जगतपुरा जयपुर में आयोजित की जा रही है। रैली में समारोह के दौरान महामहिम राज्यपाल राजस्थान कलराज मिश्र जी,न्यायमूर्ति गोपाल कृष्ण व्यास अध्यक्ष राजस्थान मानवाधिकार आयोग साथ में शिक्षा मंत्री बी.डी कल्ला, स्टेट चीफ कमिश्नर निरंजन आर्य की उपस्थिति में सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में गजेन्द्र त्यागी सीओ स्काउट को मेडल आफ मेरिट से सम्मानित किया। उन्होंने 18वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जम्बूरी में आयोजन में सहयोगार्थ विभिन्न जिला मुख्यालयों एवं राज्य मुख्यालय पर विभिन्न जिला कलक्टर, भामाशाहों द्वारा सी.एस.आर. फण्ड अन्य फण्ड से आर्थिक सहायता प्राप्त कर जम्बूरी आयोजन में अतिविशिष्ट सहयोग दिया गया । इसके लिए उन्हें राज्य पुरस्कार अवार्ड रैली में धन्यवाद बैज से सम्मानित किया गया है। गजेंद्र सिंह त्यागी धौलपुर सीओ स्काउट ने प्रदेश स्तर पर धौलपुर जिले का नाम गौरवान्वित किया है।
- भारत में AI इंफरेंस सेवा के लिए E2E Networks का Blaze प्लेटफॉर्म, एक API से कई ओपन मॉडल तक पहुंचE2E Networks ने भारत में AI डेवलपर्स और कंपनियों के लिए pay-per-token इंफरेंस सेवा Blaze लॉन्च की। यह कई ओपन मॉडल को एक API से जोड़ती है।
- Google DeepMind प्रमुख ने AI क्षमता में तेज प्रगति का श्रेय सेल्फ-इम्प्रूवमेंट को दिया, मानव निगरानी पर भी जोरFinancial Times की रिपोर्ट के अनुसार Google DeepMind के प्रमुख ने AI में तेज प्रगति, Gemini मॉडल और मानव निगरानी की भूमिका पर विचार रखे।
- सऊदी अरब में मिसाइल अवरोधन का दावा, हूती समूह ने रियाद हवाई अड्डे और ऊर्जा ठिकानों पर हमले की बात कहीअंतरराष्ट्रीय समाचार सारांश के अनुसार सऊदी अरब ने मिसाइलों को रोकने की बात कही, जबकि हूती समूह ने रियाद हवाई अड्डे और ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया।
- अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट, 10 लोगों की मौत और 110 घायल; बच्चों पर भारी असरअफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट से कम से कम 10 लोगों की मौत और 110 घायल हुए। अधिकारियों ने जांच शुरू की है।
- महिला आरक्षण और परिसीमन पर संसद में टकराव के आसार, सरकार के प्रस्ताव पर दलों के बीच समर्थन-विरोधमहिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े प्रस्तावों पर संसद के विशेष सत्र से पहले राजनीतिक दलों की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।








Comments (0)