Sunday, 29 November 2026
Breaking
भारत में AI इंफरेंस सेवा के लिए E2E Networks का Blaze प्लेटफॉर्म, एक API से कई ओपन मॉडल तक पहुंच Google DeepMind प्रमुख ने AI क्षमता में तेज प्रगति का श्रेय सेल्फ-इम्प्रूवमेंट को दिया, मानव निगरानी पर भी जोर सऊदी अरब में मिसाइल अवरोधन का दावा, हूती समूह ने रियाद हवाई अड्डे और ऊर्जा ठिकानों पर हमले की बात कही अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट, 10 लोगों की मौत और 110 घायल; बच्चों पर भारी असर महिला आरक्षण और परिसीमन पर संसद में टकराव के आसार, सरकार के प्रस्ताव पर दलों के बीच समर्थन-विरोध लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि के प्रस्ताव पर संसद का विशेष सत्र, परिसीमन विधेयक 30 नवंबर को पेश होने की तैयारी वित्त मंत्रालय ने आर्थिक गतिविधियों में मजबूती के संकेत बताए, महंगाई पर पश्चिम एशिया और अल नीनो का जोखिम

ओपीडी पर्ची पर मुहर, मिठाई के डिब्बों पर स्टीकर लगा मतदाताओं को कर रहे है जागरूक

ओपीडी पर्ची पर मुहर, मिठाई के डिब्बों पर स्टीकर लगा मतदाताओं को कर रहे है जागरूक Dholpur
View story

ओपीडी पर्ची पर मुहर, मिठाई के डिब्बों पर स्टीकर लगा मतदाताओं को कर रहे है जागरूक

धौलपुर। आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान प्रक्रिया में मतदाताओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु जिले भर में स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले का स्वास्थ्य महकमा भी अपने चिकित्सा संस्थानों में ओपीडी पर्ची पर मोहर लगाकर मरीजों वोटिंग के लिए प्रेरित कर रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जयंती लाल मीणा ने बताया कि स्वीप गतिविधियों के तहत जिला अस्पताल सहित सभी अस्पतालों में मरीजों के पर्ची पर मोहर लगाकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मतदाताओं को जागरूक करने को लेकर स्लोगन, बैनर व पोस्टर लगाया गया है। उन्होंने बताया कि सभी अस्पतालों में शपथ ग्रहण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। वहीं व्यक्तिगत तौर पर जन संपर्क को लेकर आशा व अन्य स्वास्थ्य कर्मी को घर-घर जाकर मतदान करने के लिए प्रेरित कर रहे है। जिला प्रशासन द्वारा आगामी विधान सभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान का लक्ष्य रखा गया है। इसी के अंतर्गत स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिले भर के मिष्ठान भंडार संचालकों को मिठाई के डिब्बों पर मतदान जागरूकता स्टीकर लगाने हेतु खाद्य सुरक्षा अधिकारी के माध्यम से निर्देशित किया गया है। स्वीप गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को वोटिंग में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *