
धौलपुर। हर वर्ष की भाति इस वर्ष भी 8 मार्च की शाम को हल्ला बोल जनसरोकार मंच और लाडली जगमोहन मंदिर के द्वारा मचकुंड धाम पर फूलों की होली और भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी तैयारियों को लेकर हल्ला बोल मंच की बैठक का आयोजन लाडली जगमोहन मंदिर मचकुंड धाम पर किया गया। हल्ला बोल टीम के संयोजक प्रमोद शर्मा ने बताया की हल्ला बोल जनसरोकार मंच जिले में लगातार सामाजिक और जनसरोकार के कार्यों के साथ धौलपुर जिले को पर्यटन के क्षेत्र में पहचान दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी के तहत 8 मार्च को शाम 3 बजे से मचकुंड धाम पर फूलों की होली का आयोजन किया जा रहा है। टीम संस्थापक सदस्य गिरीश उपमन्यु ने कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी देते हुए बताया की हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मचकुंड धाम पर भव्य फूलों की होली का आयोजन किया जा रहा है। इसमें गुरु कृपा भजन मंडली द्वारा मधुर भजनों के साथ कृष्ण भक्ति और होली के रसियों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। सभी उपस्थित लोग कान्हा संग फूलों की होली खेलेंगे एवं बरसाने की तर्ज पर डंडा होली का भी प्रदर्शन किया जाएगा।लाडली जगमोहन मंदिर के महंत कृष्णदास ने बताया की मथुरा वृंदावन की तर्ज पर मचकुंड धाम पर भी कान्हा की होली का प्रदर्शन किया जा रहा है। अधिक से अधिक लोग 8 मार्च की शाम मचकुंड धाम पहुंचकर फूलों की होली और कृष्ण भक्ति का आनंद लें।इस अवसर पर आयोजित बैठक में हल्ला बोल जनसरोकार मंच के सरंक्षक वीरेंद्र त्यागी, संस्थापक सदस्य लोकेश राजपूत, अशोक सिकरवार, ठाकुरदास प्रमोद पचौरी, ब्रजमोहन दीक्षित, भूदेव शर्मा,रामकिशोर लवानिया ,
विराट ठाकुर सुनील जगरिया आदि मोजूद रहे।
- अगरा में होगा ‘द सैफायर नाइट’ का भव्य आयोजन, मासूम शर्मा लगाएंगे देसी बीट की धुन
DLP NewsTV | The Sapphire Night with Masoom Sharma 2026 | Agra Concert DLP NewsTV 29 अगस्त, 2026 - फिरोजाबाद में Glass & Aluminium Work : 15+ सालों की कारीगरी और भरोसे की कहानी
15+ Years of Glass & Aluminium Work in Firozabad – Harsh Glass Aluminium Work फिरोजाबाद में Glass & - ग्वालियर से सीखा, दिल्ली-नोएडा में निखारा हुनर, परुल गर्ग जैसी गुरु से ली ट्रेनिंग — अब धौलपुर में अकांक्षा शर्मा ने खोला अपना ब्यूटी पार्लर और अकैडमी
From Gwalior to Dholpur — Akanksha Sharma’s Honest Beauty Journey | DLP News TV मंगलवार, 08 जुलाई 2025 - दर्प केतन समाज सेवा समिति: फिरोज़ाबाद के एक छोटे से गाँव से शुरू हुआ सेवा का महाअभियान
दर्प केतन समाज सेवा समिति: फिरोज़ाबाद के शेरपुर मदनपुर से शुरू हुआ सेवा का महाअभियान – DLP News - धौलपुर में डिस्कॉम का हंटर: 27 लाख बकाया होने पर उखाड़े 30 कृषि ट्रांसफार्मर, कार्रवाई देख मौके पर ही जमा हुए 6 लाख रुपए
धौलपुर में डिस्कॉम का हंटर: 27 लाख बकाया होने पर उखाड़े 30 कृषि ट्रांसफार्मर, कार्रवाई देख मौके पर

| Local News | Social Issues | Political News | Sports Highlights | Trending Topics | Entertainment News | Jobs Updates | Government Notification & News










