धौलपुर। जिले भर में उप स्वास्थ्य केंद्रों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर गुरुवार को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जयंती लाल मीणा ने बताया कि जिले में उप स्वास्थ्य केंद्रों, आंगनबाड़ी केंद्रों पर गुरुवार को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है इसमें गर्भवतियों, बच्चों का टीकाकरण कर पोषण को लेकर जागरुक किया जाता है। आज एमसीएचएन डे के दौरान जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने पहुंचकर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य दिवस सत्रा का निरीक्षण किया। सीएमएचओ डॉ.मीणा ने चिकित्सा कर्मियों को निर्देश दिए हैं कि नियमित टीकाकरण से कोई वंचित नहीं करना चाहिए। इसको लेकर आशा सहयोगिनी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम लोगों को जागरुक करें। छूटे हुए लोगों का टीकाकरण सुनिश्चित करवाएं। कोई भी बच्चा और गर्भवती महिला टीकाकरण से वंचित नही रहे टीकाकरण से वंचित बच्चो की सूची बनाकर उनका टीकाकरण सुनिश्चित करे। इस दौरान जिला और ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने ओडीके एप के माध्यम से टीकाकरण सत्रों का निरीक्षण किया ।
- UIDAI ने 300 संस्थाओं को जोड़ा, आधार के ऑफलाइन वेरिफिकेशन का दायरा बढ़ा
UIDAI ने जनवरी में शुरुआत के बाद 300 Offline Verification Seeking Entities को जोड़ा है। इससे होटल, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में सहमति-आधारित पेपरलेस आधार सत्यापन का दायरा बढ़ेगा। - ग्वालियर में शताब्दीपुरम के विकास स्थलों का GDA उपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, प्लान तैयार करने के निर्देश
ग्वालियर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता ने शताब्दीपुरम फेज-2, फेज-3 और फेज-4 के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। अधिकारियों को शीघ्र योजना बनाने के निर्देश दिए। - फिरोजाबाद में 800 से अधिक वाहनों के चालान, ओवरस्पीड और नियम उल्लंघन पर ट्रैफिक पुलिस सख्त
फिरोजाबाद में यातायात पुलिस ने एक अभियान में 800 से अधिक वाहनों के चालान किए। ओवरस्पीड, अतिरिक्त सवारी, तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम और स्टंट ड्राइविंग पर कार्रवाई हुई। - आगरा में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 400 लीटर सरसों तेल सीज; 16 नमूने जांच को भेजे
आगरा के नगला पदी में मिलावट की आशंका पर 400 लीटर सरसों तेल सीज किया गया। खेरागढ़, रहेलाई और बिरथला समेत कई क्षेत्रों से 16 खाद्य नमूने प्रयोगशाला भेजे गए। - धौलपुर में 760 किलो सोनपापड़ी जब्त, डेयरी प्लांट से भी लिए गए नमूने
धौलपुर के रीको औद्योगिक क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा दल ने 760 किलो सोनपापड़ी जब्त की। डेयरी प्लांट से मिश्रित दूध, पनीर और चीज के नमूने जांच के लिए भेजे गए।

| Local News | Social Issues | Political News | Sports Highlights | Trending Topics | Entertainment News | Jobs Updates | Government Notification & News








