
धौलपुर । अभिभाषक संघ धौलपुर के वार्षिक चुनाव 2023- 24 3 मार्च दिन शुक्रवार को प्रातः 9:00 बजे से मतदान शुरू होगा।जानकारी देते हुए अभिभाषक संघ के निर्वाचन अधिकारी महेंद्र सिंह गुर्जर अतिरिक्त निर्वाचन अधिकारी अमित कमठान ने बताया कि 5 पदों पर 3 मार्च को चुनाव संपन्न होगा ।अध्यक्ष पद पर अनिल कुमार जैन, गौरव शर्मा व हरिशंकर मुद्गल के मध्य मुकाबला होगा । वहीं उपाध्यक्ष पद पर महेश ठाकुर व विजय सिंह शर्मा महासचिव पद पर शांतनु कुमार शर्मा व सतीश शर्मा पुस्तकालय सचिव पद पर चंद्रशेखर व संतोष कुमार ऑडिटर पद पर कुमारी नीरज व अजय गौड़ के मध्य चुनाव होगा।
3 पदों पर पूर्व में ही निर्विरोध पदाधिकारी निर्वाचित किए जा चुके हैं।प्रातः 9:00 बजे से 3:30 बजे तक मतदान किया जाएगा और उसके बाद तुरंत मतों की गणना की जाएगी और विजेता प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों द्वारा न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं से मनुहार करते नजर आए और अधिवक्ताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की गुजारिश करते दिखाई दिए।
- फिरोजाबाद में Glass & Aluminium Work : 15+ सालों की कारीगरी और भरोसे की कहानी
15+ Years of Glass & Aluminium Work in Firozabad – Harsh Glass Aluminium Work फिरोजाबाद में Glass & - ग्वालियर से सीखा, दिल्ली-नोएडा में निखारा हुनर, परुल गर्ग जैसी गुरु से ली ट्रेनिंग — अब धौलपुर में अकांक्षा शर्मा ने खोला अपना ब्यूटी पार्लर और अकैडमी
From Gwalior to Dholpur — Akanksha Sharma’s Honest Beauty Journey | DLP News TV मंगलवार, 08 जुलाई 2025 - दर्प केतन समाज सेवा समिति: फिरोज़ाबाद के एक छोटे से गाँव से शुरू हुआ सेवा का महाअभियान
दर्प केतन समाज सेवा समिति: फिरोज़ाबाद के शेरपुर मदनपुर से शुरू हुआ सेवा का महाअभियान – DLP News - धौलपुर में डिस्कॉम का हंटर: 27 लाख बकाया होने पर उखाड़े 30 कृषि ट्रांसफार्मर, कार्रवाई देख मौके पर ही जमा हुए 6 लाख रुपए
धौलपुर में डिस्कॉम का हंटर: 27 लाख बकाया होने पर उखाड़े 30 कृषि ट्रांसफार्मर, कार्रवाई देख मौके पर - धौलपुर के दंपत्ति का अनोखा डिजिटल गुरुकुल – 20 साल का अनुभव, एक भाई की याद, और हज़ारों सुनहरे भविष्य
धौलपुर के दंपत्ति का अनोखा डिजिटल गुरुकुल – 20 साल का अनुभव, एक भाई की याद, और हज़ारों

अनुराग बघेल ( पत्रकार )
धौलपुर राजस्थान









