Sunday, 29 November 2026
Breaking
भारत में AI इंफरेंस सेवा के लिए E2E Networks का Blaze प्लेटफॉर्म, एक API से कई ओपन मॉडल तक पहुंच Google DeepMind प्रमुख ने AI क्षमता में तेज प्रगति का श्रेय सेल्फ-इम्प्रूवमेंट को दिया, मानव निगरानी पर भी जोर सऊदी अरब में मिसाइल अवरोधन का दावा, हूती समूह ने रियाद हवाई अड्डे और ऊर्जा ठिकानों पर हमले की बात कही अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट, 10 लोगों की मौत और 110 घायल; बच्चों पर भारी असर महिला आरक्षण और परिसीमन पर संसद में टकराव के आसार, सरकार के प्रस्ताव पर दलों के बीच समर्थन-विरोध लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि के प्रस्ताव पर संसद का विशेष सत्र, परिसीमन विधेयक 30 नवंबर को पेश होने की तैयारी वित्त मंत्रालय ने आर्थिक गतिविधियों में मजबूती के संकेत बताए, महंगाई पर पश्चिम एशिया और अल नीनो का जोखिम

बिधालय में देखा गया राजस्थान विज़न 2030 का लाइव प्रसारण

बिधालय में देखा गया राजस्थान विज़न 2030 का लाइव प्रसारण Dholpur
View story

बिधालय में देखा गया राजस्थान विज़न 2030 का लाइव प्रसारण

धौलपुर। जयपुर से सीधे प्रसारित राजस्थान विज़न 2030 दस्तावेज के अवसर पर शाला प्रबंधन समिति सदस्य, पंचायती राज सदस्य के साथ संस्था प्रधान रमाकांत शर्मा,उप प्राचार्य अतुल चौहान ने विजन के उद्देश्य और दस्तावेज में शामिल किए गए और सुझावों की प्रक्रिया की जानकारी दी। लाइव कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने विद्यालय विकास की योजना पर भी अपने सुझाव दिए। ज्ञात हो कि पूर्व में विपरपुर विद्यालय में विद्यार्थियों की विजन 2030 पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने व्यावसायिक शिक्षा उन्नयन, कंप्यूटर शिक्षा, विषय चयन और काउंसलिंग की व्यवस्था हेतु सुझाव दिए थे, जिन्हें समेकित कर उपप्राचार्य चौहान द्वारा मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय धौलपुर में प्रेषित किया गया था। इससे मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी धौलपुर ने जिले के समस्त विद्यार्थियों, शिक्षकों संस्था प्रधानों और शिक्षा अधिकारियों के सुझावों को संकलित कर राज्य स्तर पर डाॅक्यूमेंट हेतु प्रेषित किया गया था। आज के कार्यक्रम में उन विद्यार्थियों की उपस्थिति के साथ उन सुझावों पर भी चर्चा की गई।कार्यक्रम में विपरपुर,बरैलपुरा, कल्याणपुर,सरसा,चमरपुरा, धर्मपुरा के एसएमसी सदस्यों ने भी शिक्षकों सहित उपस्थिति दी।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *