
धौलपुर / सैंपऊ l सैंपऊ पंचायत समिति की नवीन ग्राम पंचायत झीलरा के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र एवं सीनियर सेकेंडरी स्कूल का क्षेत्रीय विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा ने फीता काटकर एवं पट्टिका का अनावरण कर उद्घाटन किया। विधायक का स्थानीय ग्रामीणों द्वारा चांदी का मुकुट एवं 101 किलो की फूल माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। विधायक ने कांग्रेस शासनकाल में हुए विकास कार्यों का जमकर बखान किया है। कार्यक्रम की शुरुआत भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र एवं सीनियर सेकेंडरी स्कूल का फीता काटकर उद्घाटन कर हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा, विशिष्ट अतिथि पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विनीत कुमार शर्मा, पीसीसी सदस्य प्रकाश शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा कुमारी रही। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा ने कहा सूबे के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विकास के क्षेत्र में कोई कसर नहीं छोड़ी। हाल ही में मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक बजट पेश कर पूरे देश को चौंका दिया है। कांग्रेस पार्टी ने बजट में गरीब, किसान, मजदूर, मध्यमवर्ग, व्यापारी सभी का ध्यान रखा है। उन्होंने कहा बाड़ी विधानसभा क्षेत्र में विकास की दृष्टि से मील का पत्थर स्थापित हुआ है। गांव-गांव सड़कों के जाल बिछाए गए हैं। पंचायत मुख्यालय पर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में कांग्रेस सरकार ने सराहनीय काम किए हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस सरकार गांव गांव ढाणी ढाणी विकास करने के लिए प्रतिबद्ध है। क्षेत्र के विकास में उन्होंने निजी स्तर पर कोई कसर नहीं छोड़ी है। शिक्षा, चिकित्सा, सड़क, बिजली, पानी जितनी भी मूलभूत समस्याएं हैं, आमजन को निजात मिली हैं। उन्होंने संबोधन में कहा अगर जनता का प्यार और आशीर्वाद मिलता रहा तो विकास की गंगा बहा दूंगा। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य दिनेश परमार, प्रकाश कुशवाह, अभय शर्मा, सतीश परमार, देवेंद्र परमार, श्यामवीर सिंह परमार, जवाहर सिंह कुशवाह, कमल सिंह कुशवाह, होतम सिंह कुशवाह, राजाराम कुशवाह, सोनू परमार, महेंद्र सिंह परमार, रनवीर सिंह परमार, जितेंद्र परमार, के के शर्मा, ओंकार परमार, रमन परमार, रामबाबू परमार, देवी सिंह कुशवाह, गजेंद्र सिंह परमार, रामअवतार परमार आदि मौजूद रहे।
- आगरा में 24 अक्टूबर को The Sapphire Night, Masoom Sharma करेंगे Live Performance
- अगरा में होगा ‘द सैफायर नाइट’ का भव्य आयोजन, मासूम शर्मा लगाएंगे देसी बीट की धुन
- फिरोजाबाद में Glass & Aluminium Work : 15+ सालों की कारीगरी और भरोसे की कहानी
- ग्वालियर से सीखा, दिल्ली-नोएडा में निखारा हुनर, परुल गर्ग जैसी गुरु से ली ट्रेनिंग — अब धौलपुर में अकांक्षा शर्मा ने खोला अपना ब्यूटी पार्लर और अकैडमी
- दर्प केतन समाज सेवा समिति: फिरोज़ाबाद के एक छोटे से गाँव से शुरू हुआ सेवा का महाअभियान
- धौलपुर में डिस्कॉम का हंटर: 27 लाख बकाया होने पर उखाड़े 30 कृषि ट्रांसफार्मर, कार्रवाई देख मौके पर ही जमा हुए 6 लाख रुपए
- धौलपुर के दंपत्ति का अनोखा डिजिटल गुरुकुल – 20 साल का अनुभव, एक भाई की याद, और हज़ारों सुनहरे भविष्य
- बाड़ी: पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, 2 साल से लंबित मांगों को लेकर BDO को सौंपा ज्ञापन, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- बाड़ी में बिजली का कहर: दो अलग-अलग हादसों में करंट लगने से अधेड़ और युवक गंभीर रूप से झुलसे, एक धौलपुर रेफर

| Local News | Social Issues | Political News | Sports Highlights | Trending Topics | Entertainment News | Jobs Updates | Government Notification & News





