Sunday, 29 November 2026
Breaking
भारत में AI इंफरेंस सेवा के लिए E2E Networks का Blaze प्लेटफॉर्म, एक API से कई ओपन मॉडल तक पहुंच Google DeepMind प्रमुख ने AI क्षमता में तेज प्रगति का श्रेय सेल्फ-इम्प्रूवमेंट को दिया, मानव निगरानी पर भी जोर सऊदी अरब में मिसाइल अवरोधन का दावा, हूती समूह ने रियाद हवाई अड्डे और ऊर्जा ठिकानों पर हमले की बात कही अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट, 10 लोगों की मौत और 110 घायल; बच्चों पर भारी असर महिला आरक्षण और परिसीमन पर संसद में टकराव के आसार, सरकार के प्रस्ताव पर दलों के बीच समर्थन-विरोध लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि के प्रस्ताव पर संसद का विशेष सत्र, परिसीमन विधेयक 30 नवंबर को पेश होने की तैयारी वित्त मंत्रालय ने आर्थिक गतिविधियों में मजबूती के संकेत बताए, महंगाई पर पश्चिम एशिया और अल नीनो का जोखिम

बाबा साहब के जीवन संघर्ष पर आधारित बाबा साहब को जानो प्रतियोगिता आयोजित

बाबा साहब के जीवन संघर्ष पर आधारित बाबा साहब को जानो प्रतियोगिता आयोजित Dholpur
Know Baba Saheb competition organized based on life struggle of Baba Saheb
View story

बाबा साहब के जीवन संघर्ष पर आधारित बाबा साहब को जानो प्रतियोगिता आयोजित

धौलपुर । जिले के बाड़ी उपखंड में स्थान अंबेडकर भवन बाड़ी पर रविवार को प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ अध्यक्ष होतम सिंह जाटव एवं अन्य सदस्यों द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 12 के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के माध्यम से बाबा साहब के द्वारा भारत के निर्माण में योगदान एवं जन सामान्य के लिए संविधान में दिए गए अधिकार और कर्तव्यों को जान सकेंगे । इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को 14 अप्रैल 2023 को बाबा साहब के जन्मदिन की शोभायात्रा के पश्चात महाराणा प्रताप स्टेडियम के खेल मैदान में विशाल जनसभा के समक्ष नगद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र और शील्ड देकर स्वागत सम्मानित किया जाएगा। यह प्रतियोगिता अंबेडकर शोभायात्रा समिति बाड़ी के द्वारा आयोजित की गई है। प्रतियोगिता में शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष होतम सिंह जाटव , राजवीर सिंह कौशल,अमर सिंह पूनिया, बदन सिंह बौद्ध, मोहर सिंह ,जसवंत सिंह, मांगीलाल, मुख्तियार सिंह, रामावतार वर्मा, योगेश पालीवाल, मानसिंह, बादशाह, राजवीर सिंह, नरेंद्र सिंह,अमित कुमार,डॉ.
राजेश, शिव सिंह , नंदू बौद्ध, मनीष कुमार, राजवीर सिंह मीणा, नेत्रपाल,सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *