Friday, 27 November 2026
Breaking
धौलपुर के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में संविधान दिवस मनाया, विद्यार्थियों ने प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया धौलपुर में पुलिस का जनसंवाद: महिला सुरक्षा, साइबर ठगी और अपराध रोकने में नागरिकों से सहयोग की अपील धौलपुर जिला कारागृह का न्यायिक अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण, बंदियों के स्वास्थ्य और जमानत मामलों की समीक्षा फिरोजाबाद के जसराना में दहेज मांग के आरोप के बीच नहीं पहुंची बारात, पिता ने थाने में दी तहरीर फिरोजाबाद में दो करोड़ रुपये से अधिक के नगर निगम निर्माण कार्यों की दोबारा थर्ड पार्टी जांच होगी मुरैना में तालाब निर्माण की जांच में अनियमितताओं के आरोप, 32 पूर्व सरपंच और 7 सचिवों पर सिविल जेल वारंट आगरा के प्राथमिक विद्यालय नगला गुलाब में जन्मदिन की दावत का खाना बना, बीएसए ने जांच के आदेश दिए

एबीवीपी के द्वारा सेवा बस्ती में दुर्गा नवमी पर कन्या पूजन का कार्यक्रम

एबीवीपी के द्वारा सेवा बस्ती में दुर्गा नवमी पर कन्या पूजन का कार्यक्रम Dholpur
View story

एबीवीपी के द्वारा सेवा बस्ती में दुर्गा नवमी पर कन्या पूजन का कार्यक्रम

धौलपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई धौलपुर के द्वारा एसएफएस के तहत सेवा बस्ती मचकुंड रोड पर नव दुर्गा के नवमी पर कन्या पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में नगर एसएफएस सह संयोजक प्रदीप कुमार ने उनके माथे पर रोली, चंदन आदि का तिलक लगाया, कन्याओं को दक्षिणा प्रदान कर आशीर्वाद लिया l जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधार्थी परिषद के पूर्व कार्यकर्ता एवम नगर परिषद के नेता प्रतिपक्ष श्री भूपेंद्र घुरैया ने सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे सनातन धर्म में मातृशक्ति की बहुत अहम भूमिका है।बिना मातृ शक्ति के हमारा अस्तित्व नहीं हैं।भारत में महिला शक्ति को जो सम्मान है वो विश्व में कहीं देखने को नहीं मिलता ।इस मौके पर नगर मंत्री योगेश मीणा ने बताया है की एबीवीपी मानव सेवा को सर्वोच्च रखती हैं इसलिए सेवा की गतिविधियां को संपूर्ण वर्ष आयोजित करती है। इस मौके पर जिला संयोजक धीरेंद्र कुशवाह, जिला संगठन मंत्री रोहित चतुर्वेदी, जिला अंकित सेन, विकास,नगर सहमंत्री अरुण चौधरी, नीरज शर्मा, आकाश दिवाकर,अंकित सेन, अमन बघेल, इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहें l

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *