विधानसभा क्षेत्र धौलपुर जाटोली मंडल की कार्यसमिति बैठक आयोजित
धौलपुर। विधानसभा क्षेत्र धौलपुर के जाटोली मंडल की कार्यसमिति बैठक गांव सुंदरपुर में आयोजित की गई। कार्यसमिति का शुभारंभ पं दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी एजेंट सिंह, लक्ष्मण सिंह ने की ।कार्यसमिति बैठक में स्थानीय समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई । मुख्य वक्ता विजय त्यागी ने कहा जिले में चंबल रेत माफियाओं की समस्या विकट बनी हुई है। सत्ता में आने से पहले बड़े-बड़े वादे करने वाली कांग्रेस सरकार चंबल रेता खनन समस्या का स्थाई समाधान करने में बुरी तरह से विफल रही है। सुप्रीम कोर्ट के प्रतिबंध से राज्य में चम्बल रेता की कीमतें आसमान छू रहीं हैं जिससे सरकारी और निजी निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। बजरी के खनन पर प्रतिबंध के कारण न केवल गंभीर कानून व्यवस्था की समस्या पैदा हुई है बल्कि रॉयल्टी के रूप में सरकार को भी करोड़ों रुपए राजस्व का घाटा हो रहा है। सरकार से हमारी मांग है कि निजी भूमि पर ‘बजरी’ के लिए सीमित संख्या में खनन पट्टे जारी किए जाएं ताकि धौलपुर जिले में सामाजिक सौहार्द और कानून व्यवस्था बनी रहे। भाजपा वरिष्ठ नेता हरीनिवास प्रधान ने कहा बजट में धौलपुर जिले की जानता को मायूसी हाथ लगी है। धौलपुर जिले के औद्योगिक क्षेत्र रिको के विकास की कोई योजना नहीं बनाई गई, पशुपालन और दुग्ध उत्पादन के लिए कोई घोषणा नहीं ,किसान कर्ज माफी,तीर्थराज मचकुंड सुंदरीकरण, बस स्टैंड, सब्जी मंडी जैसी बड़ी समस्याओं का कोई स्थाई समाधान नहीं किया गया। धौलपुर जिले में नई नगरपालिका बनाए जाने की चर्चाये जोरों पर थी लेकिन जिलेवासियों को बजट में मायूसी हाथ लगी है । चुनावी बजट सिर्फ थोथी घोषणाओं का पिटारा साबित हुआ।बैठक में धौलपुर जिले की उक्त समस्याओं को लेकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ राजनेतिक निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। कार्यसमिति में शामिल समस्त पधाधिकारी, कार्यकर्ताओं का मंडल संयोजक प्रदीप सिसोदिया ने आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया। इस दौरान डॉ हेम सिंह लोधा, भूपेंद्र सिंह घुरैया, सत्यनारायण शर्मा, करतार सिंह तोमर,भरत सिंह,रामसिंह, अर्जुन सिंह, पप्पू सिंह, मुन्ना तोमर, महेंद्र सिंह तोमर, बीरी सिंह बघेल, करतार सिंह, सोबरन जाटव, पप्पू बघेल कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
- स्विट्जरलैंड में हथियार निर्यात नियमों में ढील के पक्ष में 54.3% वोट, यूक्रेन को आपूर्ति पर रोक बरकरार
स्विट्जरलैंड के 29 नवंबर के जनमत-संग्रह में 54.3% मतदाताओं ने हथियार निर्यात नियमों में ढील को मंजूरी दी। 36 पश्चिमी साझेदार देशों को राहत मिलेगी, लेकिन यूक्रेन को प्रत्यक्ष आपूर्ति पर रोक जारी रहेगी। - रूस-यूक्रेन में हवाई हमले तेज, AP के मुताबिक कम से कम छह लोगों की मौत
29 नवंबर को यूक्रेन और रूस में हमलों में कम से कम छह लोगों की मौत और 20 से अधिक के घायल होने की खबर AP ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से दी। रूस के 1,017 यूक्रेनी ड्रोन रोकने का दावा स्वतंत्र रूप से सत्यापित नहीं है। - GitHub दिसंबर से भारत में Enterprise Cloud data residency लाने की तैयारी में
GitHub दिसंबर 2026 से भारत में पात्र Enterprise Cloud ग्राहकों को source code और कुछ repository data देश में रखने का विकल्प देने की तैयारी में है। Copilot prompts की भारत में processing अभी उपलब्ध नहीं होगी। - NSE-BSE ने आठ सरकारी कंपनियों पर ₹1.63 करोड़ के जुर्माने लगाए
Indian Oil, Coal India, GAIL, Ircon, Hindustan Copper, RCF, MTNL और BCCL को सितंबर तिमाही में बोर्ड संरचना संबंधी SEBI LODR अनुपालन में कमी के लिए 27 नवंबर के नोटिस मिले। कुल जुर्माना ₹1.63 करोड़ बताया गया है। - Tata Sons की आज बोर्ड बैठक, RBI लिस्टिंग और SP Group के ₹25,000 करोड़ प्रस्ताव पर नजर
Tata Sons का बोर्ड 30 नवंबर को RBI के लिस्टिंग निर्देश, एन. चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति और Noel Tata के प्रस्तावों पर विचार करेगा। SP Group ने हिस्सेदारी के एक हिस्से के बदले करीब ₹25,000 करोड़ जुटाने के लिए बायबैक या सीधी बिक्री का विकल्प रखा है। - हाईकोर्ट के निर्देशों का पालन नहीं होने पर मुरैना कलेक्टर पर ₹10,000 की कॉस्ट
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर पीठ ने सेवानिवृत्त कर्मचारी के 1983 के नियुक्ति रिकॉर्ड के सत्यापन में देरी और व्यक्तिगत पेशी से अनुपस्थिति पर मुरैना कलेक्टर लोकेश कुमार पर ₹10,000 की कॉस्ट लगाई। - धौलपुर–आगरा रेलखंड पर 30 नवंबर से री-गर्डरिंग, 1–2 दिसंबर को चार ट्रेनें रद्द
जाजऊ–भांडई के बीच खारी नदी पुल पर 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक स्टील गार्डर की री-गर्डरिंग होगी। इसके चलते 1 और 2 दिसंबर को चार ट्रेनें रद्द रहेंगी और 12279/12280 की सेवा आगरा कैंट तक सीमित रहेगी।














Comments (0)