Friday, 27 November 2026
Breaking
धौलपुर के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में संविधान दिवस मनाया, विद्यार्थियों ने प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया धौलपुर में पुलिस का जनसंवाद: महिला सुरक्षा, साइबर ठगी और अपराध रोकने में नागरिकों से सहयोग की अपील धौलपुर जिला कारागृह का न्यायिक अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण, बंदियों के स्वास्थ्य और जमानत मामलों की समीक्षा फिरोजाबाद के जसराना में दहेज मांग के आरोप के बीच नहीं पहुंची बारात, पिता ने थाने में दी तहरीर फिरोजाबाद में दो करोड़ रुपये से अधिक के नगर निगम निर्माण कार्यों की दोबारा थर्ड पार्टी जांच होगी मुरैना में तालाब निर्माण की जांच में अनियमितताओं के आरोप, 32 पूर्व सरपंच और 7 सचिवों पर सिविल जेल वारंट आगरा के प्राथमिक विद्यालय नगला गुलाब में जन्मदिन की दावत का खाना बना, बीएसए ने जांच के आदेश दिए

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा कोर ग्रुप की बैठक का हुआ आयोजन

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा कोर ग्रुप की बैठक का हुआ आयोजन Dholpur
View story

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा कोर ग्रुप की बैठक का हुआ आयोजन

धौलपुर।भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा कोर ग्रुप की बैठक का आयोजन गायत्री शक्तिपीठ सैंपऊ रोड धौलपुर में मुख्य ट्रस्टी सुरेश चंद शर्मा एवं उप मुख्य ट्रस्टी धीर सिंह जादौन के सानिध्य में किया गया। मुख्य ट्रस्टी सुरेश चंद्र शर्मा ने कहा कि गायत्री शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा पूरे देश में विभिन्न भाषाओं में आयोजित होती है। पूर्व मुख्य ट्रस्टी नत्थीलाल शर्मा ने कहा कि पूरे देश में आयोजित होने वाली इस परीक्षा में भारत की संस्कृति तथा संस्कार का ज्ञान बच्चों को कराया जाता है। उप मुख्य ट्रस्टी धीर सिंह जादौन ने कहा कि प्रत्येक स्कूल में विद्यार्थियों को संस्कार तथा अच्छे अचार विचारों से अवगत कराया जाएगा। जिला संयोजक दयाकांत सक्सेना ने बताया कि शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा बीकानेर मैं समस्त मुख्य जिला शिक्षा अधिकारियों को तथा मुख्य जिला शिक्षा अधिकारियों द्वारा समस्त संस्था प्रधानों को इस परीक्षा के आयोजन में वांछित सहयोग देने की निर्देश दिए हैं। जिला स्तर पर परीक्षा में मेरिट आने पर छात्रा छात्राओं को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक प्रतिनिधित्व कर सकते है। जिला सचिव भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा भगवान सिंह मीना ने बताया कि इस परीक्षा में कक्षा 7 से महाविद्यालय स्तर तक वैज्ञानिक उपलब्धियों ,स्वतंत्रता संग्राम, नैतिक शिक्षा तथा अच्छे संस्कारों का ज्ञान कराया जा रहा है। कक्षा 1 में प्रवेश लेने वाले बच्चों का पट्टी पूजन संस्कार भी कराया जाता है। इस दौरान बैठक में राजेंद्र अग्रवाल,श्याम सुंदर शर्मा, मुन्नालाल शर्मा, रवि शिवहरे,सीता गुप्ता,बलवीर सिंह राना, संजय कमठान,कृष्ण कुमार परमार,द्वारिका प्रसाद गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *