
बसेड़ी। सरोज देवी कॉलेज जारगा बसेड़ी में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि खिलाड़ी लाल बैरवा एवं विशिष्ट अतिथि एडवोकेट प्रशांत हुंडावाल (प्रिंस) धौलपुर, बसेड़ी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रामखिलाड़ी शर्मा, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी, ब्राह्मण समाज अध्यक्ष मायाराम शर्मा, माधौ सिंह शर्मा, दीनदयाल पाठक, कॉलेज प्रबंधक बॉबी शर्मा, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष अमित शर्मा, कॉलेज संरक्षक राम भरोसी शर्मा, पूर्व प्रधान उदय भान सिंह रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों का माला स्वाफा पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान विधायक बैरवा ने राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया एवं अपने कार्यकाल में अपने विधानसभा क्षेत्र बसेड़ी में कराए गए विकास कार्यों से अवगत कराया गया। सभा का सम्बोधित करते हुए प्रशांत हुंडावल ने कहा कि हमें अच्छी दुनिया को देखने के लिए नजर की नहीं अच्छे नजरिये की जरूरत होगी। होली भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण त्योहार है यह राष्ट्रीय एकता, साम्प्रदायिक सद्भाव एवं सामाजिक समरसता तथा परस्पर स्नेह एवं प्रेम का त्योहार है।ब्लॉक अध्यक्ष राम खिलाड़ी शर्मा ने कहा कि होली के विभिन्न रंग हमारे जीवन को भी विभिन्न रंगों से भर देते है। हम संकल्प ले ने की हम पर्यावरण शुद्धि के लिये कार्य करते रहे।इस दौरान होली मिलन समारोह के दौरान सादगीपूर्ण तरिके से सभी सदस्यों ने एक दुसरे के गुलाल लगाकर व पुष्पवर्षा कर होली खेली। इस दौरान नीरज तिवारी, छत्तर सिंह अनिल सिंस, अनेक सिंस, नेपाल सिंह कॉलेज स्टाफ तथा एनएसयूआई के योगेश, ओमवीर सिंह किशोर शर्मा लोकेश पाराशर मौजूद रहे
- बाड़ी में बिजली का कहर: दो अलग-अलग हादसों में करंट लगने से अधेड़ और युवक गंभीर रूप से झुलसे, एक धौलपुर रेफर
बाड़ी में बिजली का कहर: दो अलग-अलग हादसों में करंट लगने से अधेड़ और युवक गंभीर रूप से - बाड़ी के महाराज बाग में डिस्कॉम का बड़ा एक्शन: बिजली चोरी करते पकड़े गए 7 उपभोक्ता, लगा 2.5 लाख का भारी जुर्माना
बाड़ी के महाराज बाग में डिस्कॉम का बड़ा एक्शन: बिजली चोरी करते पकड़े गए 7 उपभोक्ता, लगा 2.5 - बाड़ी में नौतपा के बीच बदला मौसम: 12 घंटे में 2 इंच भारी बारिश, चने के आकार के ओले गिरे, दुकानों में घुसा पानी
बाड़ी में नौतपा के बीच बदला मौसम: 12 घंटे में 2 इंच भारी बारिश, चने के आकार के - 1 बड़ा स्वास्थ्य अभियान: फ़िरोज़ाबाद के नगला जोरे में ‘विश्व तम्बाकू निषेध दिवस’ पर उठी आवाज़, भारत में हर साल 13 लाख मौतों का डरावना सच आया सामने
1 बड़ा स्वास्थ्य अभियान: फ़िरोज़ाबाद के नगला जोरे में ‘विश्व तम्बाकू निषेध दिवस’ पर उठी आवाज़, भारत में - 1 बड़ा भाषाई आंदोलन: पूर्वी राजस्थान में ‘मारवाड़ी’ थोपने का विरोध, बाड़ी में युवाओं का उग्र प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
1 बड़ा भाषाई आंदोलन: पूर्वी राजस्थान में ‘मारवाड़ी’ थोपने का विरोध, बाड़ी में युवाओं का उग्र प्रदर्शन, मुख्यमंत्री

अनुराग बघेल ( पत्रकार )
धौलपुर राजस्थान








