Saturday, 28 November 2026
Breaking
धौलपुर के मनियां क्षेत्र में जंगल में मिला नवजात शिशु, ग्रामीण की सूचना पर पुलिस ने सुरक्षित पहुंचाया सैंपऊ में व्यापारी भाइयों पर चाकू से हमला और लूट का 24 घंटे में खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार धौलपुर की छह पंचायत समितियों में प्रधान चुने गए, कांग्रेस ने चार और भाजपा ने दो समितियों में हासिल की कमान धौलपुर के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में संविधान दिवस मनाया, विद्यार्थियों ने प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया धौलपुर में पुलिस का जनसंवाद: महिला सुरक्षा, साइबर ठगी और अपराध रोकने में नागरिकों से सहयोग की अपील धौलपुर जिला कारागृह का न्यायिक अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण, बंदियों के स्वास्थ्य और जमानत मामलों की समीक्षा फिरोजाबाद के जसराना में दहेज मांग के आरोप के बीच नहीं पहुंची बारात, पिता ने थाने में दी तहरीर

हर घर तिरंगा अभियान की हुई शुरुआत

हर घर तिरंगा अभियान की हुई शुरुआत Dholpur
Photo by Beauty Of Pixels on <a href="https://www.pexels.com/photo/close-up-of-a-waving-indian-flag-5538643/" rel="nofollow">Pexels.com</a>
View story

हर घर तिरंगा अभियान की हुई शुरुआत

जिला कलक्टर ने की आमजन से अपने घरों, प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील

धौलपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देश भर में आज से 15 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत हो चुकी है। लोग अपने-अपने घरों पर आज से तिरंगा फहरा रहे हैं। जिला कलक्टर अनिल कुमार अग्रवाल ने भी जिले के समस्त नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि इस बार 77 वें स्वतंत्राता दिवस को यादगार बनाने के लिए आज से श्हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत हुई है। जिले के सभी लोग अपने-अपने घरों और प्रतिष्ठानों, कार्यालयों पर तिरंगा फहराकर आजादी के अमृत महोत्सव में भागीदार बने। उन्होंने कहा कि आजादी के 77 वर्ष पूर्ण होने की खुशी में पूरा देश ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मना रहा है। हमारा राष्ट्रीय ध्वज हमारी आन-बान-शान ,शौर्य, शांति और बलिदान का प्रतीक है।अतः आज से शुरू हुए हर घर तिरंगा अभियान के तहत आप भी गर्व से अपने घर पर तिरंगा ज़रूर लगायें।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *