Sunday, 29 November 2026
Breaking
भारत में AI इंफरेंस सेवा के लिए E2E Networks का Blaze प्लेटफॉर्म, एक API से कई ओपन मॉडल तक पहुंच Google DeepMind प्रमुख ने AI क्षमता में तेज प्रगति का श्रेय सेल्फ-इम्प्रूवमेंट को दिया, मानव निगरानी पर भी जोर सऊदी अरब में मिसाइल अवरोधन का दावा, हूती समूह ने रियाद हवाई अड्डे और ऊर्जा ठिकानों पर हमले की बात कही अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट, 10 लोगों की मौत और 110 घायल; बच्चों पर भारी असर महिला आरक्षण और परिसीमन पर संसद में टकराव के आसार, सरकार के प्रस्ताव पर दलों के बीच समर्थन-विरोध लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि के प्रस्ताव पर संसद का विशेष सत्र, परिसीमन विधेयक 30 नवंबर को पेश होने की तैयारी वित्त मंत्रालय ने आर्थिक गतिविधियों में मजबूती के संकेत बताए, महंगाई पर पश्चिम एशिया और अल नीनो का जोखिम

सात योजनाओं के मिले गारंटी कार्ड, खिला रतन देवी का चेहरा

सात योजनाओं के मिले गारंटी कार्ड, खिला रतन देवी का चेहरा Dholpur
View story

सात योजनाओं के मिले गारंटी कार्ड, खिला रतन देवी का चेहरा

धौलपुर।राज्य की संवेदनशील, पारदर्शी एवं जवाबदेह सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ ही बचत, राहत, बढ़त वाले बजट की नई योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए आयोजित प्रशासन गांवो के संग शिविर व महंगाई राहत कैंप में योजनाओं के गारंटी कार्ड प्राप्त कर आमजन अपना भविष्य सुरक्षित महसूस कर रहें हैं। बुद्धा का पूरा निवासी रतन देवी पत्नी रामदास को महंगाई राहत कैंप कंचनपुर में एक साथ सात योजनाओं का लाभ मिला। कैंप में पहुंच कर रतन देवी ने अधिकारियों व कर्मचारियों से विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली और अपना जनआधार कार्ड और अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत किए।

Best Chemistry Classes in Dholpur

कुछ ही समय में रतन देवी को राज्य सरकार की सात जनकल्याणकारी योजनाओं के गारंटी कार्ड मिले तो उनका चेहरा खिल उठा। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि एक ही जगह पर सात योजनाओं का पंजीकरण होना उनके लिए बेहद खुशी का विषय है। अधिक महंगाई होने से जीवन यापन में आने वाली विभिन्न समस्याओं का समाधान एक ही छत के नीचे हो गया। कैंप में इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना घरेलू, निःशुल्क अन्नपूर्णा, मनरेगा, फूड पैकेट योजना, कामधेनु बीमा योजना का फायदा मिला, साथ ही मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना तथा मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 25 लाख एवं 10 लाख रुपये का बीमा कवर मिलने से वह अपने स्वास्थ्य और इलाज सम्बन्धी समस्याओं से भी मुक्त हो गई।

Best Chemistry Classes in dholpur

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *