Sunday, 29 November 2026
Breaking
भारत में AI इंफरेंस सेवा के लिए E2E Networks का Blaze प्लेटफॉर्म, एक API से कई ओपन मॉडल तक पहुंच Google DeepMind प्रमुख ने AI क्षमता में तेज प्रगति का श्रेय सेल्फ-इम्प्रूवमेंट को दिया, मानव निगरानी पर भी जोर सऊदी अरब में मिसाइल अवरोधन का दावा, हूती समूह ने रियाद हवाई अड्डे और ऊर्जा ठिकानों पर हमले की बात कही अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट, 10 लोगों की मौत और 110 घायल; बच्चों पर भारी असर महिला आरक्षण और परिसीमन पर संसद में टकराव के आसार, सरकार के प्रस्ताव पर दलों के बीच समर्थन-विरोध लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि के प्रस्ताव पर संसद का विशेष सत्र, परिसीमन विधेयक 30 नवंबर को पेश होने की तैयारी वित्त मंत्रालय ने आर्थिक गतिविधियों में मजबूती के संकेत बताए, महंगाई पर पश्चिम एशिया और अल नीनो का जोखिम

बौद्ध धम्म रथ यात्रा का शहर में किया भव्य स्वागत

बौद्ध धम्म रथ यात्रा का शहर में किया भव्य स्वागत Dholpur
View story

बाडी। मिशन जय भीम के तहत देश के 21 राज्यों से होकर निकाली जा रही बौद्ध धम्म रथ यात्रा करुणा, मैत्री, बंधुता और समता का संदेश लेकर दोपहर जिले धौलपुर के बाड़ी उपखंडमें पहुंची जिसका किला गेट बाड़ी से डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क बाड़ी तक पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया। भिक्खु संघ ने शहर में पद संचलन कर तथागत बुद्ध की करुणा और मैत्री का संदेश दिया। पथ संचलन के समय सैकड़ों उपासक उपासिकाओं ने पंचशील झंडे के साथ रथ यात्रा की अगुवाई की गई। अंबेडकर पार्क में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद श्रद्धेय भंते के द्वारा धम्म देशना के द्वारा श्रेष्ठ जीवन तथा श्रेष्ठ भारत के निर्माण की बात कही।कार्यक्रम के दौरान धम्म भूमि बाड़ी के अध्यक्ष बदन सिंह बौद्ध, मितवर्धन बौद्ध , मुख्तियार सिंह , महासभा ब्लॉक अध्यक्ष नैमी सिंह,नरेंद्र सिंह, पवन अजर, अतिराम सैमल, होतम सिंह चेयरमैन, अमर सिंह पूनिया, जसवंत सिंह मांगीलाल, मानसिंह, नंदू बौद्ध, राजवीर सिंह, मोहर सिंह बौद्ध , ओम सिंह, सत्यप्रकाश,बीरी सिंह, इंदिरा, संतोष बौद्ध ,साधना, नूरी, श्रुति, रामदास तरुण सहित सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष उपस्थित रहे।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *