Sunday, 29 November 2026
Breaking
धौलपुर शरद महोत्सव में खाटू श्याम भजन संध्या, कुंज बिहारी की प्रस्तुतियों पर झूमे श्रद्धालु धौलपुर की छह पंचायत समितियों में उपप्रधान निर्वाचित, कांग्रेस-भाजपा के साथ निर्दलीय को भी मिली जिम्मेदारी धौलपुर के मनियां क्षेत्र में जंगल में मिला नवजात शिशु, ग्रामीण की सूचना पर पुलिस ने सुरक्षित पहुंचाया सैंपऊ में व्यापारी भाइयों पर चाकू से हमला और लूट का 24 घंटे में खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार धौलपुर की छह पंचायत समितियों में प्रधान चुने गए, कांग्रेस ने चार और भाजपा ने दो समितियों में हासिल की कमान धौलपुर के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में संविधान दिवस मनाया, विद्यार्थियों ने प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया धौलपुर में पुलिस का जनसंवाद: महिला सुरक्षा, साइबर ठगी और अपराध रोकने में नागरिकों से सहयोग की अपील

विद्यार्थियों को दी दुग्ध उत्पाद की जानकारी।

विद्यार्थियों को दी दुग्ध उत्पाद की जानकारी। Dholpur
View story

विद्यार्थियों को दी दुग्ध उत्पाद की जानकारी।

धौलपुर। कमला महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा एक इंडस्ट्रीज का औद्योगिक भ्रमण कराया गया । जिसमें मिल्क एंड फूड प्रोडक्ट्स से संबंधित विभिन्न फूड प्रोसेसिंग के बारे में जानकारी प्राप्त की कंपनी के अधिकारी उत्तम चतुर्वेदी ने बताया के यह कंपनी फूड एवं डेयरी उत्पादों के क्षेत्र में उत्तरी भारत की सर्वश्रेष्ठ इंडस्ट्री है जिसमें दूध के गुणवत्ता परीक्षण आर एंड डी व योग्य कर्मचारियों द्वारा विभिन्न उत्पाद बनाए जाते हैं जिनका भारत एवं अन्य देशों में निर्यात किया जाता है इस यूनिट के अंदर मलाई से दूध का चूर्ण, देसी घी,
मक्खन,पनीर,क्रीम व अन्य उत्पाद बनाए जाते हैं। कमला महाविद्यालय की स्नातक एवं स्नातकोत्तर विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों को इस भ्रमण से औद्योगिक इकाई में होने वाले विभिन्न प्रक्रमों को जानने में सहायता मिली।यह प्लांट जीरो डिस्पोजल प्लांट है जहां से सभी प्रकार के अच्छी क्वालिटी के फूड एवं डेयरी उत्पादों का उत्पादन किया जाता है जिले के सबसे बड़े प्लांट में लगभग 1000 कर्मचारी कार्यरत हैं । इस कार्यक्रम के दौरान राजन शर्मा,कमल सिंघल एवं लक्ष्मीकांत दुबे ने ईटीपी प्लांट आरटी लैब उत्पादन यूनिट का भ्रमण करवाया।डॉ.केके उपाध्याय,रोहतांश गुर्जर,पल्लवी शर्मा,अंशुल सोनी, वैभव सोनी द्वारा इस भ्रमण को आयोजित किया गया।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *